जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
By Shubhra Rai
गौतम गंभीर
Gautam Gambhir slams on Pan Masala: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उन सभी क्रिकेटरों और एथलीटों की आलोचना की है जो पान मसाला के विज्ञापनों को प्रोमोट कर रहे हैं. सुनील गावस्कर, कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग सहित कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर मसाला उत्पादों का समर्थन करते देखे गए हैं. भारत में तंबाकू ब्रांडों के विज्ञापन पर प्रतिबंध है. इसलिए, तंबाकू कंपनियां अपने नाम का प्रचार करने के लिए इलायची जैसे सरोगेट उत्पादों का विज्ञापन करती हैं. गंभीर ने उन सभी क्रिकेटरों पर तंज कसा, लेकिन इस बार उनके बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है और वो फैंस के निशाने पर आ गए.
पान मसाला पर ज्ञान देना गंभीर को पड़ा महंगा
गंभीर ने एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मैंने अपने जीवन में पान मसाला का ऐड करने की कभी नहीं सोची. ये बेहद खराब और दुखद है. क्रिकेटर रोल मॉडल होते हैं. ऐसे में वो पान मसाला को प्रमोट कर क्या साबित करना चाहते हैं?
ये भी पढ़ें: 21 साल के क्रिकेटर का बल्ला उगल रहा आग, IPL के बाद TNPL में मचाई धूम, कौन है ये भारतीय क्रिकेट का नया फ्यूचर स्टार
गौतम गंभीर हुए ट्रोल
हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले गौतम गंभीर इस बार फैंस के निशाने पर आ गए. सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. फैंस उनकी जमकर चुटकी ले रहे हैं, फैंस ने उन्हें पान मसाला का एड करने वाले क्रिकेटरों को टारगेट करने पर कहा कि रॉयल स्टैग क्या बनाता है. किसी ने लिखा खुद के दिन भूल गए क्या जो दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं.
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…