खेल

भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने के बाद गंभीर ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘मैं वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं’

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बनाए गए हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़ टीम इंडिया में ये भूमिका निभा रहे थे. राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो गया. भारतीय टीम ने द्रविड़ की कोचिंग में विश्व कप का खिताब जीता. अब गौतम गंभीर टीम के नए हेड कोच के तौर पर काम करेंगे. गंभीर इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मेंटर की भूमिका में थे और उनके मार्गदर्शन में केकेआर ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने गंभीर को हेड कोच बनाए जाने की पुष्टि कर दी है.

गौतम गंभीर ने भी अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तिरंगे की फोटो लगाते हुए लिखा, “भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है. मैं वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, इस बार मेरी टोपी अलग है. लेकिन, मेरा लक्ष्य हमेशा से वही है, हर भारतीय को गौरवान्वित करना. ‘मेन इन ब्लू’ के कंधों पर 1.4 अरब भारतीयों के सपने हैं, और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपनी शक्ति से सब कुछ करूंगा.”

इसके पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बारे में जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं बेहद प्रसन्नता के साथ गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच के तौर पर स्वागत करता हूं. आधुनिक क्रिकेट बहुत तेजी से विकसित हो रहा है, और गंभीर ने इस बदलाव को काफी करीब से देखा है. गंभीर ने अपने करियर में जितनी भूमिका को निभाया है, मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए गौतम गंभीर एक आदर्श व्यक्ति हैं.” भारतीय टीम के लिए उनका स्पष्ट नजरिया, उनका पुराना अनुभव, उन्हें कोचिंग के रोल के लिए एकदम सही बनाता है. बीसीसीआई का उनको पूरी तरह से सहयोग रहेगा.

बता दें कि गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 टूर्नामेंट जीता था. ये केकेआर की आईपीएल में तीसरी ट्राफी थी. खास बात ये है कि केकेआर की टीम ने तीनों ट्रॉफी गंभीर के साथ ही जीती है. इससे पहले गंभीर ने बतौर कप्तान आईपीएल में केकेआर को दो बार खिताबी जीत दिलाई थी. आईपीएल 2024 में केकेआर की टीम का मेंटर बनने से पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे.

42 साल के गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 41.96 की औसत के साथ 4,154 रन बनाए हैं. उन्होंने 147 वनडे मुकाबलों में 39.68 के साथ 5,238 रन बनाए हैं. इसके अलावा गंभीर को 37 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का भी अनुभव है, जिसमें उन्होंने 27.41 की औसत के साथ 932 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर ने अपने करियर में 154 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.04 के औसत के साथ 4,218 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत साल 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेगा.

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर, हुआ ऐलान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

12 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

21 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

32 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

48 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

51 minutes ago