Chirag Tyagi Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले 24 साल के होनहार पैरा एथलीट चिराग त्यागी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. गाजियाबाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चिराग की जान लेने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका ही एक पुराना दोस्त और साथी पैरा खिलाड़ी यश खटीक निकला. पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी यश खटीक ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर हर कोई दंग है. यश ने बताया कि वह और चिराग स्कूल के दिनों से दोस्त थे और ‘ब्लाइंड कैटेगरी’ के तहत एक साथ एथलेटिक्स की प्रैक्टिस किया करते थे. लेकिन कुछ समय पहले एक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ शिकायत कर दी थी. इस शिकायत की वजह से यश का क्वालिफिकेशन रद्द हो गया और वह खेल प्रतियोगिता से बाहर हो गया. बस इसी बात का बदला लेने के लिए यश के सिर पर खून सवार हो गया. उसने एक अवैध पिस्तौल का इंतजाम किया और मौका मिलते ही चिराग को मौत के घाट उतार दिया.
चिराग त्यागी गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के बसंतपुर सैंथली गांव के रहने वाले थे. वह देश के उभरते हुए पैरा खिलाड़ियों में से एक थे. महज दो दिन पहले ही उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया था.
इस शानदार जीत के बाद उनका सिलेक्शन इसी साल अक्टूबर में जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भी हो गया था. जहां एक तरफ घर में चिराग की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं इस खौफनाक वारदात ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं.
परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह चिराग यह कहकर घर से निकले थे कि वह अपने हॉस्टल जा रहे हैं. लेकिन जब काफी देर तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया, तो परिवार वाले परेशान हो गए. इसी बीच दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को साईं कुंज (साईं उपवन) इलाके में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचे घरवालों ने रोते-बिलखते हुए शव की शिनाख्त चिराग के रूप में की. चिराग के चचेरे भाई आशीष त्यागी ने शुरुआत में ही हत्या का शक जताते हुए पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी.
गाजियाबाद के डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी यश खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में यश के साथ कोई और भी मददगार शामिल था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…