खेल

Google ने जारी की 2024 की सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट्स की लिस्ट, भारत के दो खिलाड़ी शामिल

गूगल ने हाल ही में अपना वार्षिक ईयर इन सर्च 2024 का डेटा जारी किया. इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में कई दिलचस्प नाम शामिल हुए.

इस लिस्ट में पहले स्थान पर अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ का नाम रहा. उन्होंने पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता और जेंडर विवाद की वजह से भी खूब चर्चा में रहीं. दूसरे स्थान पर मशहूर बॉक्सर माइक टायसन का नाम आया. उन्होंने जैक पॉल के साथ एक चर्चित मुकाबला किया, जिस कारण जैक पॉल ने भी अपनी जगह टॉप 5 में बनाई.

अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, जिन्होंने शानदार वापसी करते हुए ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता, चौथे स्थान पर रहीं.

इसके अलावा, यूरो 2024 जीतने वाली स्पेन की फुटबॉल टीम के खिलाड़ी भी इस लिस्ट में छाए रहे. लमिन यामाल, निको विलियम्स और रोड्री जैसे खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली.

गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई. वह इकलौते गोल्फर थे जो इस साल के टॉप सर्च खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए.

दुनिया भर के टॉप 10 सर्च किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या का नाम तो था ही, लेकिन सबको चौंकाते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह का नाम भी इस लिस्ट में जगह बना गया. हार्दिक ने इस लिस्ट में 7वां तो वहीं शशांक 9 वें स्थान पर रहे.

S.No Athlete
1. Imane Khelif
2. Mike Tyson
3. Lamine Yamal
4. Simone Biles
5. Jake Paul
6. Nico Williams
7. Hardik Pandya
8. Scottie Scheffler
9. Shashank Singh
10. Rodri

 

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

9 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

46 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

46 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago