बिजनेस

2025 में इंडियन ग्रेजुएट्स की वैश्विक रोजगार योग्यता 55% तक पहुंचने की उम्‍मीद, जानिए क्‍या कहती है CII की रिपोर्ट

इंडियन ग्रेजुएट्स की वैश्विक रोजगार योग्यता 2025 तक 55% तक पहुँचने का अनुमान है, जो 2024 में 51.2% थी. यह वृद्धि भारत के बढ़ते हुए Global Workforce में योगदान को दर्शाती है. यह जानकारी ‘India Skills Report 2025’ में दी गई है, जिसे भारतीय उद्योग निकाय कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज़ (CII) ने व्हीबॉक्स (Wheebox Global Employability Test) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के सहयोग से तैयार किया है.

रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजमेंट ग्रेजुएट्स (78%) की वैश्विक रोजगार क्षमता सबसे अधिक है, इसके बाद इंजीनियरिंग छात्रों (71.5%), एमसीए छात्रों (71%) और विज्ञान ग्रेजुएट्स (58%) का स्थान है. इसके अलावा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य उभरते हुए रोजगार योग्य प्रतिभाओं के हब बन रहे हैं, जबकि पुणे, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं.

लिंग आधारित रोजगार योग्यता

रिपोर्ट में लिंग आधारित रोजगार योग्यता का विश्लेषण भी किया गया है. पुरुषों की रोजगार योग्यता दर 2025 में 53.5% तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2024 में 51.8% थी. वहीं, महिलाओं की रोजगार योग्यता दर 47.5% तक गिरने का अनुमान है, जो 2024 में 50.9% थी.

युवाओं में इंटर्नशिप के प्रति रुचि

रिपोर्ट के अनुसार, 93% छात्र इंटर्नशिप में गहरी रुचि रखते हैं, जो Global Workforce के लिए आवश्यक कौशल हासिल करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

कौशल प्रशिक्षण पर जोर

India Skills Report के मुख्य संयोजक Nirmal Singh ने कहा कि अगले दशक में गुणवत्ता आधारित कौशल प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता में सुधार हो सके, विशेष रूप से लंबी अवधि के प्रमाणित कौशल कार्यक्रमों के माध्यम से.

भर्ती की संभावना

CII द्वारा जारी एक अन्य रिपोर्ट ‘Decoding Jobs – 2025’ के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनियों का भर्ती इरादा 9.8% रहने का अनुमान है. वैश्विक क्षमता केंद्र, भारी इंजीनियरिंग कंपनियां और बैंकिंग एवं वित्तीय उद्योगों में सबसे उच्च भर्ती इरादा (12%) रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़िए: भारतीय संस्थानों की सस्टेनेबिलिटी में बड़ी उपलब्धि, IIT दिल्ली भारत में सबसे आगे, IISc पर्यावरण शिक्षा के लिए दुनिया के टॉप 50 में

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

9 hours ago