आज (22 नवंबर) से भारत बनाम साउथ अफ्रीका (India vs South Africa Test Match) का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी (Guwahati Test) में खेला जा रहा है. इस मैच में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके खान-पान में भी बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत प्लेयर्स को लंच के समय चाय और चाय के टाइम पर खाना दिया जाएगा. यह प्रयोग खिलाड़ियों के फिटनेस और दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. इस बदलाव के चलते खिलाड़ियों को अर्ली टु बेड, अर्ली टु राइज वाले फॉर्मूले को भी फॉलो करना होगा.
समय बदला गया
भारत में अब तक 29 स्थानों पर टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, और गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम 30वां मैदान है, जहां पहली बार टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है. लेकिन भारत में एक टाइम जोन होने की वजह से खिलाड़ियों को अपनी दिनचर्या सामान्य से काफी पहले शुरू करनी होगी.
जहां भारत के बाकी 29 मैदानों में टेस्ट मैच 9:30 बजे शुरू होता है, वहीं पूर्वोत्तर में स्थित गुवाहाटी में सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त भी जल्दी होता है. इसी कारण यहां टेस्ट मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, ताकि पूरे 90 ओवर कराए जा सकें.
चाय और खाने का टाइम बदला
गुवाहाटी में समय के अंतर के कारण खिलाड़ियों की दिनचर्या भी बदली गई है. इसी वजह से अब चाय के समय पर खाना और लंच के समय चाय दी जाएगी. इस बदलाव के कारण खिलाड़ियों को मानसिक रूप से भी तैयार रहना होगा.
बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका ने जीता था. दूसरा टेस्ट आज (22 नवंबर) से बुधवार (26 नवंबर) तक खेला जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

