Categories: खेल

Team India के हेड कोच Gautam Gambhir से जुड़े हैं ये 5 विवाद

टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व ओपनर गौतम गंभीर सोमवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. गौतम गंभीर हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच पद पर नियुक्त हुए हैं और उनकी कोचिंग में भारत ने श्रीलंका और बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप किया है. गौतम इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका में थे, जिनके मार्गदर्शन में केकेआर ने साल 2024 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था.

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर गंभीर का करियर शानदार रहा था. बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट की 104 पारियों में 41.96 की औसत के साथ 4154 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 206 था. टेस्ट करियर में उन्होंने 9 शतक, 22 अर्धशतक और एक दोहरा शतक लगाया था. इस दौरान उन्होंने 517 चौके और 10 छक्के भी जड़े थे.

क्रिकेट करियर

वनडे इंटरनेशनल करियर में गौतम ने 147 मैच की 143 पारियों में 39.68 की औसत के साथ 5238 रन बनाए. उच्चतम स्कोर 150 रहा. वनडे में उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए थे और 561 चौके और 17 छक्के भी जड़े. इसके अलावा उन्होंने, टी-20 इंटरनेशनल में 37 मैच की 36 पारियों में 27.41 की औसत और 119 के स्ट्राइक रेट के साथ 932 रन बनाए थे. गौतम का उच्चतम स्कोर 75 रहा है, जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए थे. इस फॉर्मेट में गंभीर ने 109 चौके और 10 छक्के जड़े हैं.

आईपीएल में गौतम ने 154 मैच की 152 पारियों में 31.01 की औसत के साथ 4218 रन बनाए. उनका उच्चतम स्कोर 93 रहा. आईपीएल में उन्होंने 36 अर्धशतक के साथ 491 चौके और 59 छक्के जड़े.

आक्रामक रवैया

गौतम हमेशा से मैदान पर अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते थे. कई बार विपक्षी खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी बहस भी हो जाती थी. खासतौर पर पाकिस्तानी गेंदबाजों और खिलाड़ियों के साथ. इसके अलावा गंभीर की आईपीएल में भी विराट कोहली और लीजेंड्स लीग क्रिकेट में श्रीसंत के साथ गंभीर की बहस देखने को मिल चुकी है.

गौतम का बल्ला हमेशा से पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ खूब चला है. चाहे वह वनडे सीरीज का मैच हो या फिर साल 2007 में टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच, जिसमें उन्होंने शानदार 75 रनों की पारी खेली थी. साल 2007 में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के साथ गौतम की तीखी बहस हुई थी, जो उस समय चर्चा का विषय बन चुकी थी. इसके अलावा साल 2010 में आयोजित एशिया कप के मैच में गौतम और कामरान अकमल के बीच बहस देखने को मिली थी. यहां तक कि बीच बचाव के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आना पड़ा था.

विराट कोहली के साथ कहासुनी

इसके अलावा साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेल रहे विराट कोहली से भिड़ गए थे. यह वह दौर था जब, विराट क्रिकेट की दुनिया में बड़े स्टार के तौर पर उभर रहे थे. वहीं, गौतम उनके सीनियर खिलाड़ी थे. इसके बाद गौतम और विराट के बीच आईपीएल 2023 में जो मैदान पर कहासुनी हुई, वह काफी चर्चाओं में रही. तब लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक के साथ आरसीबी के विराट कोहली की बहस हुई थी. मैच खत्म होने के बाद भी इन खिलाड़ियों में शब्दों का आदान-प्रदान चालू था. इस ड्रामे में विराट और गौतम का एक बार फिर आमना-सामना हुआ था और मैदान पर ही बहस देखने के लिए मिली थी. तब गौतम गंभीर ने अपने टीम के खिलाड़ियों का पूरी तरह से सपोर्ट किया था.

यह भी पढ़ें- English बोलने के कारण बने कप्तान ने डुबो दी Pak Cricket की लुटिया, अब हार का बनेगा Record!

गौतम गंभीर की भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत के साथ भी बहस होते देखी गई थी. यह लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 की बात है. श्रीसंत ने अपनी गेंदबाजी के दौरान गंभीर की और घूरा था और उसके बाद गंभीर भी चुप नहीं रहे थे. बाद में श्रीसंत ने गंभीर को लड़ाकू कहा था जो हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ते रहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

55 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

2 hours ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

3 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago