खेल

क्या Rohit Sharma की जाने वाली है कप्तानी? नए साल में फिर होगा टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर!

Hardik Pandya & Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक और बड़े बदलाव से गुजरने वाली है, क्योंकि हार्दिक पंड्या के वनडे और T20I टीमों के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है. ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि हार्दिक रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिनकी फिटनेस पिछले एक साल से चिंता का विषय रही है. फिटनेस की वजह से रोहित कई मैचों में नहीं खेल पाए हैं और वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं.

हार्दिक होंगे नए कप्तान!

हार्दिक सिर्फ वाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं और जून में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से नियमित हैं. हार्दिक ने इस साल की शुरुआत में गुजरात टाइटन्स को आईपीएल खिताब जीताकर अपनी कप्तानी की साख साबित की और T20I कप्तानी संभालने की दौड़ में सबसे आगे हैं.

बोर्ड ने बातचीत की, लेकिन पंड्या ने समय मांगा

अब ऐसा लग रहा है कि पंड्या को वाइट बॉल वाली टीमों का कप्तान बनाया जा सकता है. मिली जानकारी के अनुसार पंड्या से बीसीसीआई ने इस बारे में बातचीत की है, लेकिन उन्होंने अभी कोई जवाब नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि पंड्या ने फैसला लेने के लिए समय मांगा है.

बता दें, पंड्या ने लिस्ट ए क्रिकेट में कभी भी टीम का नेतृत्व नहीं किया है. हालांकि इसी साल उन्होंने 5 T20I में टीम इंडिया को 4 जीत दिलाई है. भारत की सीमित ओवरों की टीमें 3 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेंगी और सीरीज के लिए टीमों की घोषणा अगले सप्ताह के अंत तक की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस सीरीज से टीम में बदलाव किया जा सकता है.

आखिर रोहित की जगह पंड्या क्यों?

ये बात हैरान करने वाली जरुर है. क्योंकि जिस खिलाड़ी का टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल था अब उसे कप्तानी सौंपनी की बात चल रही है. दरअसल, इसकी वजह है आईपीएल. हार्दिक ने IPL में पहली बार कप्तानी करते हुए नई टीम गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था. इस टूर्नामेंट में उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन और कप्तानी ने सबको हैरान कर दिया. इस परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की. उसके बाद भारत के लिए कप्तानी करने का मौका मिला. जहां टी-20 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड में टी-20 सीरीज जीती थी.

रोहित की कप्तानी पर क्यों उठे सवाल?

पिछले साल विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी. इसके बाद रोहित शर्मा को मौका मिला. लेकिन मात्र एक साल में ही उनकी कप्तानी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं. दरअसल हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और एशिया कप 2022 में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. तभी से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात की जा रही है. इसका दूसरा कराण उनकी फिटनेस और तीनों फॉर्मेट का वर्कलोड भी हो सकता है क्योंकि रोहित की उम्र अब 35 साल हो चुकी है. हालांकि वो टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

2 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

17 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

26 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

32 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

35 minutes ago