खेल

T-20 विश्व कप में मेजबान टीमें हुईं बाहर, ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में इनके बीच मुकाबला

टी20 विश्व कप 2024 का खुमार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं अब इसके सुपर-8 के ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का नाम तय हो चुका है. ग्रुप-2 में दक्षिण अफ्रीका ने छह अंकों के साथ पहले स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया, जबकि इंग्लैंड की टीम चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही. बारिश से बाधित मैच में सोमवार को एंटीगा में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टक्कर हुई. जहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

दक्षिण अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य

मैच में टूर्नामेंट की सह मेजबान वेस्टइंडीज ने अफ्रीकी टीम के सामने 136 रन का लक्ष्य रखा. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रोस्टन चेज (52 रन) ने बनाए. इससे पहले काइल मेयर्स ने 35 रन की अहम पारी खेली थी. दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने 3 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर्स कम कर दिए गए थे. फिर दक्षिण अफ्रीका को 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य मिला. जवाब में शुरुआती झटकों से उबरते हुए अफ्रीकी टीम ने 16.1 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, लेकिन मार्को यानसन ने सबसे अहम नाबाद 21 रन की पारी खेली.

इसे भी पढें: भारतीय रिकर्व मिश्रित टीम ने मेक्सिको को हराकर कांस्य पदक जीता

दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की

इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की और वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने गेंद और बल्ले से दोहरा प्रदर्शन किया, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उन्होंने 52 रन बनाए और 3 विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका ने 10 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. इससे पहले इंग्लैंड, अमेरिका को हराते हुए ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी.

Rohit Rai

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

27 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

56 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

10 hours ago