खेल

Champions Trophy: 179 रन पर ढेर हुआ इंग्लैंड, साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने किया सरेंडर

South Africa vs England Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 11वें मैच में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 179 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह साउथ अफ्रीका को 180 रनों का लक्ष्य मिला. इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, जबकि साउथ अफ्रीका ने अंतिम-4 में जगह बना ली.

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर में ही फिल सॉल्ट (8 रन) आउट हो गए. तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने उन्हें रस्सी वैन डर डुसेन के हाथों कैच आउट कराया.

यानसेन ने इसके बाद जेमी स्मिथ (0 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. फिर उन्होंने बेन डकेट (24 रन, 21 गेंद, 4 चौके) को आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया. इस तरह इंग्लैंड के तीन विकेट सिर्फ 37 रन पर गिर गए.

रूट और ब्रूक की साझेदारी

तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी संभाली. दोनों के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन केशव महाराज ने ब्रूक (19 रन) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद वियान मुल्डर ने जो रूट (37 रन, 44 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) को बोल्ड कर दिया. रूट इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे. लेकिन उनके आउट होते ही इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 115 रन हो गया. फिर लियाम लिविंगस्टोन (9 रन) भी महाराज की फिरकी में फंस गए.

जेमी ओवर्टन (11 रन) को कगिसो रबाडा ने आउट किया. इसके बाद जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर ने आठवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की. आर्चर (25 रन, 31 गेंद, 4 चौके) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन मुल्डर की गेंद पर मार्को यानसेन को कैच थमा बैठे. कप्तान जोस बटलर (21 रन) भी संघर्ष करते रहे, लेकिन लुंगी एनगिडी की गेंद पर केशव महाराज के हाथों कैच आउट हो गए. इंग्लैंड की पारी 38.2 ओवरों में 179 रनों पर सिमट गई.

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने मिलकर इंग्लैंड को 179 रन पर समेट दिया. मार्को यानसेन और वियान मुल्डर ने 3-3 विकेट लिए, जबकि केशव महाराज को 2 और कगिसो रबाडा-लुंगी नगिदी को 1-1 सफलता मिली.

साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा और बल्लेबाज टोनी डी जोरजी बीमारी के कारण इस मैच से बाहर रहे. उनकी जगह एडेन मार्करम ने कप्तानी की. वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स और हेनरिक क्लासेन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. दूसरी ओर, इंग्लैंड ने इंजर्ड मार्क वुड की जगह साकिब महमूद को टीम में शामिल किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

साउथ अफ्रीका: ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, रस्सी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

शतरंज के मैदान पर भारत का दबदबा देखकर बोले अमित शाह- खिलाड़ियों की रणनीति और मेहनत ने बढ़ाया देश का मान

46वें FIDE Chess Olympiad में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में सिल्वर…

53 seconds ago

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

10 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

18 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

27 minutes ago