देश

15 मार्च तक पूरी कर ली जाएं लंबित भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण संबंधी कार्रवाईः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को केंद्र व राज्य सरकार से संबंधित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की. बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न संचालित परियोजनाओं में लंबित भूमि अधिग्रहण व मुआवजा वितरण की कार्रवाई 15 मार्च तक पूर्ण कर लें.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जनपदों में चल रहीं केंद्र व राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण तथा मुआवजा वितरण की कार्रवाई 15 मार्च तक पूरी कर ली जाए. लोकमहत्व से जुड़ी विकास परियोजनाओं की समयबद्धता आवश्यक है.

इनसे रोजगार सृजन के साथ-साथ आम जनमानस के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. परियोजना में देरी से कास्ट रिवाइज की आवश्यकता पड़ती है, जिससे राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. विकास परियोजनाओं के लिए जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण/मुआवजा वितरण में प्रभावित किसानों/परिवारों से संवाद स्थापित करें. जिलाधिकारी प्रत्येक सप्ताह व आयुक्त हर 15 दिन पर इसकी समीक्षा करें और मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय व संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए नोट भेजें. मुआवजा के लिए सर्किल रेट की जानकारी उसे पहले से ही प्रदान कर दी जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभ हो चुके प्रोजेक्ट्स में नोडल अधिकारियों की निश्चित रूप से तैनाती हो. साथ ही कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जाए.

हॉस्पिटल बनाने का काम हो तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में ईएसआईसी द्वारा 350 और गोरखपुर में 100 बेड के हॉस्पिटल निर्माण की कार्रवाई को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाएं. इसमें आ रहीं समस्याओं का तत्काल समाधान भी निकाला जाए. ग्रेनो में हॉस्पिटल निर्माण से लगभग एक हजार प्रत्यक्ष तथा दो-तीन हजार अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वाले लोगों को चिह्नित करें और उनसे सख्ती से निपटें.

मुख्यमंत्री ने वाराणसी से जुड़े कई विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली और इन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और रोजगार सृजन ही हमारा लक्ष्य है. इसके लिए जीरो पेंडेंसी की अवधारणा पर कार्य करें.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

12 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

31 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

54 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago