खेल

ICC ने गाबा की पिच पर सुना दिया बड़ा फैसला, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की भारी बेइज्जती

Australia vs South Africa: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो दिन में समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच के बाद ब्रिसबेन की पिच (Gabba pitch) को औसत से कम रेटिंग दी. दक्षिण अफ्रीका के अपनी दो पारियों में 152 और 99 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए. बता दें, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट मैच महज दो दिन में ही खत्म हो गया था और इसकी काफी आलोचना हुई थी.

आईसीसी ने गाबा की पिच को ‘औसत से कम रेटिंग’ दी है

आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन (Richie Richardson) ने कहा, ‘कुल मिलाकर इस टेस्ट मैच के लिए गाबा की पिच टीम के पक्ष में थी. गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और कभी-कभार बहुत ज्यादा सीम मूवमेंट मिली. मैंने पिच को ICC के दिशानिर्देशों के अनुसार ‘औसत से नीचे’ पाया क्योंकि यह बल्ले और गेंद के बीच एक समान प्रतियोगिता नहीं थी. रिचर्डसन की रिपोर्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भेज दी गई है. बता दें, तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एमसीजी में 26 दिसंबर से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: स्पेन को मात देकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता पहला नेशंस कप, फीफा WC के आगे फीकी रह गई इसकी चमक

ऑस्ट्रेलिया का किला है ये मैदान

गाबा पिच ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद खास है क्योंकि यहां इस टीम को हराना आसान नहीं है. लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया का ये घमंड 2021 में तोड़ा. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के इस किले को ढहा दिया था. टीम इंडिया ने 2021 में गाबा में जीत हासिल की थी और टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था.

ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष पर है, और 2023 में प्रतियोगिता का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने तीन टेस्ट मैच समाप्त करने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करने के लिए तैयार है. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए भी महत्वपूर्ण होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago