देश

पति के कत्ल के बाद रातभर साथ में सोई महिला, बच्चों से बोली- पापा सो रहे हैं जगाना मत, ब्यूटीपार्लर से आने के बाद खुद ही मचाया शोर

UP News: दिल्ली का चर्चित श्रद्धा मर्डर केस अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है. इस बीच यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे रायबरेली से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. जिसमें एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव के पास सो गई. अगली सुबह आरोपी पत्नी बच्चों को बोली कि पापा अभी सो रहे हैं जगाना मत और खुद अपने ब्यूटी पार्लर चली गई.

ये घटना रायबरेली जिले के बछरावां थाना इलाके के सहगो पश्चिम गांव का है. जहां अतुल नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी अन्नू और दो बच्चों के साथ रहता था. वह शादियों और अन्य कार्यक्रमों में हलवाई का काम करता था. अतुल को शराब पीने की आदत थी.

पति के सिर पर किया पत्थर से हमला

जब अतुल शराब के नशे में घर आया तो पत्नी अन्नू से झगड़ा हुआ. इस दौरान अतुल अपनी पत्नी को पीटने लगा. इस दौरान मौका पाकर पत्नी अन्नू ने अतुल के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. जब अतुल बेहोश हो गया तो पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर रातभर उसके साथ सोई भी.

शोर मचा कर किया लोगों को इकठ्ठा

अगले दिन जब सुबह अन्नू सोकर उठी तो बच्चों से बोली कि पापा सो रहे हैं, उन्हें जगाना मत और फिर अपने ब्यूटी पार्लर चली गई. दिन भर वहां काम की, शाम में घर लौटी तो खाना बनाया. फिर बच्चों को खाना खिलाकर सुला दिया. लेकिन वो खुद नहीं सोई. अगली सुबह मृतक अतुल की पत्नी अन्नू ने खुद ही शोर मचा कर लोगों को इक्ठ्ठा किया. आरोपी अन्नू ने लोगों को बताया कि अतुल रात में शराब पी कर आया था और गिरने से उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

घटना की जानकारी मिलते ही बछरावां पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत का कारण सामने आया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी अन्नू को हिरासत में लेकर पूछताछ शूरू की.

ये भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में ‘श्रद्धा’ जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फॉरेंसिक जांच के लिए पहुंची टीम

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव बताया कि मृतक अतुल की पत्नी अन्नू को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

19 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

20 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

44 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago