Jasprit Bumrah fitness update
IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है. भारतीय स्क्वॉड में शामिल वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा पूरी तरह फिट नहीं थे. अब इन खिलाड़ियों को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.
सबसे अच्छी खबर वॉशिंगटन सुंदर को लेकर है. हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे सुंदर अब फिट हो चुके हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, हर्षित राणा की स्थिति अभी उतनी बेहतर नहीं है. माना जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में थोड़ा और समय लग सकता है.
हर्षित राणा ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए खेला था. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए भी चुना गया. साथ ही वह एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल हैं. लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उनकी वापसी फिलहाल टलती नजर आ रही है.
बीसीसीआई के सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि राणा को अभी और समय की जरूरत होगी. ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.
जसप्रीत बुमराह और नितीश कुमार रेड्डी भी चोट से उबर रहे हैं. बुमराह घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, जबकि नितीश क्वाड्रिसेप्स की समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को लेकर राहत की खबर है. बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, बुमराह और नितीश दोनों वापसी की राह पर हैं.
अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत को 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ मुकाबला खेलना है. इसके बाद 28 सितंबर से एशियन गेम्स में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगा. ऐसे में आने वाले दिनों में इन खिलाड़ियों की फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए काफी अहम रहने वाली है.
ये भी पढ़ें: ODI में हार्दिक पांड्या को मिली जगह: देनी होगी ‘अग्नि परीक्षा’, 2027 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स की नजर
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.
-भारत एक्सप्रेस
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…