वीडियो

मेट्रो स्टेशन बना अखाड़ा: RPF कर्मियों से भिड़ीं 2 शराबी महिलाएं, जमकर चले लात-घूंसे; देखें VIDEO

Metro Viral Video: कोलकाता के एक मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत दो महिला यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी. यह पूरा हंगामा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर स्थित भवानीपुर के नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर रात करीब 10 बजे हुआ.

जमकर की लात-घूंसों से मारपीट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिला आरपीएफ कर्मी और दोनों महिला यात्री आपस में किस तरह उलझ पड़ीं. चारों महिलाएं जमीन पर गिरकर एक-दूसरे के बाल खींचती और लात-घूंसे व थप्पड़ बरसाती नजर आईं. इस बीच मेट्रो की वर्दी में एक अन्य महिला कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी एक आदमी भी वहां आया और उसने दोनों महिला यात्रियों में से एक को कई थप्पड़ जड़ दिए.

एक मेट्रो अधिकारी के मुताबिक, शराब के नशे में चूर इन दोनों महिलाओं ने ‘बिना किसी उकसावे के’ आरपीएफ कर्मियों के साथ बदतमीजी और झगड़ा करना शुरू कर दिया था. आरोप यह भी है कि उन्होंने स्टेशन की महिला मास्टर पर भी हमला कर दिया था.

ये भी पढ़ें- बुर्केवाली बनी मां काली की भक्त! अमरोहा का VIDEO मचा रहा धमाल, आपने देखा क्या?

आगे की कार्रवाई

हंगामे की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत मेट्रो स्टेशन पहुंच गई. कुछ देर बाद दोनों महिलाओं के परिवार वाले भी वहां आ गए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बाद में दोनों महिलाओं ने अपनी गलती मानते हुए लिखित माफीनामा और एक मुचलका जमा किया. मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दोनों महिलाओं पर 1-1 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

21 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

35 minutes ago