खेल

IND vs AUS 1st ODI: रोहित की जगह पंड्या कर रहे कप्तानी, सूर्या को मिला मौका, जानिए प्लेइंग-11

IND vs AUS: एक्शन से भरपूर चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे में एक दूसरे को टक्कर देगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. लगभग सात महीने के बाद भारत में खेले जाने वाले विश्व कप के लिहाजा से यह सीरीज काफी अहम है. दोनों टीमें पहले वनडे में अपने नियमित कप्तानों के बिना उतरेंगी. हार्दिक पांड्या भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं हैं जबकि पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

​​​​AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर

IND: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

टेस्ट सीरीज पर भारत का कब्जा

घरेलू टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतकर आ रही है. 2023 में वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड और श्रीलंका पर जीत के साथ, भारत 50 ओवर के विश्व कप वर्ष में अपने जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगा.

वानखेड़े की पिच का मिजाज कैसा है?

आमतौर पर वानखेड़े की पिच सपाट होती है, जो ओस पड़ने के बाद बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है. यहां पर हमें हर बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. अब तक के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो इस मैदान में अब तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 मैच जीते हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए टीम ने 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

23 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

35 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

59 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago