IND vs AUS
IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. टीम इंडिया को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था, जिसे भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. रवींद्र जडेजा और अश्विन की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रनों पर सिमट गई. जडेजा ने शानदार बॉलिंग करते हुए सात विकेट झटके, जबकि अश्विन ने तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.
तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी लग रहा था लेकिन भारतीय टीम के इरादे कुछ और ही थे. तीसरे दिन खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 61 रन था. ट्रेविस हेड 39 और मार्नस लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन हेड अपने स्कोर में 4 रन जोड़कर अश्विन का शिकार बने. वहीं एक बार फिर स्मिथ का बल्ला खामोश रहा और वे अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए. इसके बाद लाबुशेन को जडेजा ने पवेलियन भेज दिया.
94 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर चुके थे. वहीं एक रन के अंतराल पर स्कोर 95-7 हो गए. इसके पीछे रवींद्र जडेजा का घातक स्पेल था जहां उन्होंने एक के बाद एक विकेटों की लाइन लगा दी. ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्वीप खेलने की कोशिश में क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे और पूरी टीम 113 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जडेजा ने 7 विकेट झटके और अश्विन ने तीन विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: रेणुका ने रच दिया इतिहास, स्विंग और जबरदस्त लाइन-लेंग्थ के सामने इंग्लिश बैटर्स सहमे, झटके 5 विकेट
वहीं भारत की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही जब केएल राहुल महज एक रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन रोहित शर्मा ने तेजी से रन बटोरे और 20 गेंदों में 31 रन ठोक डाले. हालांकि वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. वहीं विराट कोहली ने इस पारी में 25000 अंतरराष्ट्रीय रनों का आंकड़ा पार किया. कोहली ने 20 रनों की पारी खेली. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग चौका जड़कर इस मैच को यादगार बना दिया.
इसके पहले, पहली पारी में अक्षर पटेल की पारी भी काफी महत्वपूर्ण साबित हुई जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया बड़ी लीड हासिल नहीं कर पाई. पहली पारी में अक्षर पटेल ने रविचंद्रन अश्विन के साथ 114 रन की पार्टनरशिप की, जिसने टीम को 262 रन तक पहुंचाया. अक्षर की इस 74 रनों की पारी ने टीम की मैच में वापसी करा दी.
टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया था. यह टेस्ट मैच भी तीसरे दिन ही समाप्त हो गया था. वहीं दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही भारत ने अब 2-0 की बढ़त बना ली है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…