मनोरंजन

सपना चौधरी को लगानी पड़ी थाने में हाजिरी, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप

Sapna chaudhary:  हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी इन दिनों मुश्किलों में घिरी दिखाई दे रही हैं. डांसर  की फैमिली पर उनकी भाभी ने दहेज और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले में सपना चौधरी के भाई और मां के खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है, जिसके बाद 18 फरवरी को वो पलवल के थाने में पेश हुईं.

डांसर थाने में हुईं पेश

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हमेशा किसी ना किसी विवाद में फंसी नजर आती हैं. वहीं कुछ समय पहले हरियाणवी क्वीन की भाभी ने पति करण, सास नीलम और ननद पर गंभीर आरोप लगाए थे. सपना चौधरी की भाभी का आरोप है कि उनसे दहेज में क्रेटा कार की मांग की थी. इसके अलावा उन्होंने अपने पति पर यौन शोषण का आरोप भी लगाया है.

पलवल की रहने वाली सपना चौधरी की भाभी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है, 2018 में उनकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई करण के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था, उनके साथ कई बार मारपीट की गई, लेकिन जब उन्होंने बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने बेटी के छूछक में क्रेटा गाड़ी की मांग की.

ये भी पढ़ें-कश्मीर फाइल्स’ को बकवास फिल्म बताने पर प्रकाश राज को अनुपम खेर ने कही यह बात

क्रेटा ना मिलने पर किया प्रताड़ित

बता दें कि आगे उन्होंने शिकायत में कहा, ससुरालवालों ने उनके पिता से क्रेटा की डिमांड रखी थी. पिता ने 3 लाख नकद, सोना-चांदी और कपड़े दिए, लेकिन फिर भी उसके ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं हुई और वह उसे क्रेटा गाड़ी लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे. 2020 में 26 मई को उसके पति ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की. करीब 6 महीने पहले वह अपने पिता के घर पलवल आ गई. जिसकी शिकायत उन्होंने महिला थाना पुलिस को दी. महिला थाना पुलिस के द्वारा इसमें पीड़िता के पति करण, ननद सपना चौधरी और सास नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पिछले महीने 25 जनवरी को महिला थाने में दर्ज मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. डीएसपी सतेंदर का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं. आरोप तय होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago