ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन बारिश
IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हुआ. हालांकि, पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द करना पड़ा.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन मैच की शुरुआत के कुछ देर बाद ही बारिश ने खेल रोक दिया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन था. नाथन मैकस्वीनी (4 नॉट आउट) और उस्मान ख्वाजा (19 नॉट आउट) क्रीज पर मौजूद हैं.
पहले दिन कुल 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया. शुरुआत में 5.3 ओवर के बाद बारिश शुरू हुई. कुछ देर खेल फिर शुरू हुआ, लेकिन 13.2 ओवर के बाद बारिश ने पूरी तरह से मैच रोक दिया. लंच और चाय के बाद भी खेल शुरू नहीं हो पाया. अंततः भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया.
अब गाबा टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 बजे से शुरू होगा. नियमानुसार, दूसरे दिन से 98 ओवर्स का खेल होगा. गाबा के इस मैदान पर भारत अब तक कुल 7 टेस्ट खेल चुका है. इनमें से 5 में हार और 1 ड्रॉ रहा. हालांकि, यहां भारत को इकलौती जीत जनवरी 2021 में मिली थी. उस समय भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…