Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs AUS 3rd Test: बारिश की भेंट चढ़ा गाबा टेस्ट का पहला दिन, 80 गेंदों का ही हो सका खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर को ब्रिस्बेन में शुरू हुआ. हालांकि, पहले दिन बारिश ने खेल में रुकावट डाल दी.

ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन बारिश

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हुआ. हालांकि, पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द करना पड़ा.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन मैच की शुरुआत के कुछ देर बाद ही बारिश ने खेल रोक दिया. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन था. नाथन मैकस्वीनी (4 नॉट आउट) और उस्मान ख्वाजा (19 नॉट आउट) क्रीज पर मौजूद हैं.

80 गेंदों का ही हो सका खेल

पहले दिन कुल 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया. शुरुआत में 5.3 ओवर के बाद बारिश शुरू हुई. कुछ देर खेल फिर शुरू हुआ, लेकिन 13.2 ओवर के बाद बारिश ने पूरी तरह से मैच रोक दिया. लंच और चाय के बाद भी खेल शुरू नहीं हो पाया. अंततः भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया.

दूसरे दिन होगा 98 ओवर का खेल

अब गाबा टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय समयानुसार सुबह 5:20 बजे से शुरू होगा. नियमानुसार, दूसरे दिन से 98 ओवर्स का खेल होगा. गाबा के इस मैदान पर भारत अब तक कुल 7 टेस्ट खेल चुका है. इनमें से 5 में हार और 1 ड्रॉ रहा. हालांकि, यहां भारत को इकलौती जीत जनवरी 2021 में मिली थी. उस समय भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था.

ये भी पढ़ें- Federal Bank Naya Raipur Soldierathon: 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में मिली जीत के जश्न में कल दौड़ेगा देश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital