भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो-ICC)
India vs Australia T20 WC Semifinal: आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप 2023 में आज (गुरुवार) महामुकाबले का दिन है जब भारतीय टीम और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होगी. केपटाउन में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था. वहीं बर्मिंघम में गोल्ड मेडल मैच भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ने हाल के सालों में उम्दा प्रदर्शन किया है लेकिन कोई बड़ी ट्रॉफी अभी तक हाथ नहीं आई है. ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप जीतने के अपने सपने की तरफ एक कदम और बढ़ाना चाहेगी.
हरमनप्रीत की अगुवाई में टीम ने ग्रुप मैचों के दौरान तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था. आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले का नतीजा डकवर्थ-लुइस नियम से निकला था. भारतीय टीम ने ग्रुप मैचों में निखरा हुआ प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में टीम को तमाम कमियों को दूर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS, T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के साथ महामुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयार, ऋचा घोष ने बनाया ये प्लान
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और उसने अपने चारों मैच जीते हैं. भारत के साथ मुकाबले की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में से 4 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है जबकि एक मौके पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने हो चुकी हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 22 मैचों में जीत दर्ज की जबकि भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है.
संभावित भारत 11: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर.
संभावित ऑस्ट्रेलिया 11: एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग, ऐश गार्डनर, एलिसे पेरी, मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वारेहैम, अलाना किंग, मेगन शट, डार्सी ब्राउन.
-भारत एक्सप्रेस
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…