खेल

प्रशंसक हैरान, अंपायर परेशान! इंग्लैंड के ट्रैफिक में फंस गई टीम इंडिया, जानें क्या है मामला?

IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले से पहले एक अजीब स्थिति बन गई. साउथैंप्टन के यूटिलिटा बोल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस तय समय पर नहीं हो सका, क्योंकि टीम इंडिया समय पर स्टेडियम पहुंच ही नहीं पाई.

जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम साउथैंप्टन के भारी ट्रैफिक जाम में काफी देर तक फंसी रही. टीम बस को स्टेडियम पहुंचने में उम्मीद से ज्यादा समय लग गया. इसी वजह से मैच से पहले होने वाला टॉस देरी से कराया गया.

टॉस में हुई देरी का असर मैच के स्टार्ट होने पर भी पड़ा. तय कार्यक्रम के मुकाबले मुकाबला करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ. ट्रैफिक जाम ने टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया है.

मैदान में दर्शक भरे थे पर टीम इंडिया थी गायब

साउथैंप्टन में शनिवार 11 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना था. स्टेडियम दर्शकों से भर चुका था. हजारों भारतीय फैंस भी इस उम्मीद के साथ पहुंचे थे कि शायद सीरीज में पहली बार टीम इंडिया जीत का स्वाद चख सके. लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक अजीब स्थिति बन गई.

मैदान पर इंग्लैंड की तैयारियां दिख रही थीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आ रहे थे. तय समय बीतने के बाद भी जब टॉस नहीं हुआ तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ टीवी पर मैच देख रहे फैंस भी हैरान हो गए. सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर देरी किस वजह से हो रही है, क्योंकि आज न तो बारिश थी और न ही मैदान में कोई परेशानी.

साउथैंप्टन के ट्रैफिक जाम में फंस गई टीम

थोड़ी देर बाद वजह सामने आई. टीम इंडिया की बस साउथैंप्टन के ट्रैफिक जाम में फंस गई थी. भारी जाम के कारण भारतीय टीम समय पर स्टेडियम नहीं पहुंच सकी. जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया भारतीय समयानुसार करीब 6:35 बजे स्टेडियम पहुंची, जबकि यह टॉस के तय समय से करीब 5 मिनट बाद था.

टीम के देर से पहुंचने का असर सीधे मैच शेड्यूल पर पड़ा. मैच अधिकारियों ने टॉस का समय 45 मिनट आगे बढ़ाकर शाम 7:15 बजे कर दिया. इसके बाद मुकाबले की शुरुआत का समय भी बदलकर 7:30 बजे तय किया गया.

पहले ही सीरीज में मुश्किल स्थिति में टीम इंडिया

इस घटना ने फैंस की बेचैनी और बढ़ा दी, क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सीरीज में मुश्किल स्थिति में थी. नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम को पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद इंग्लैंड ने भी लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को हराकर 16 साल बाद सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब फ्रांस से होगी टक्कर

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की यह पहली टी20 सीरीज जीत मानी जा रही है, जिसमें कम से कम दो मैच खेले गए हों. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके बाद टीम इंडिया अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago