Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे (Road Accident ) में बाइक सवार सभी लोगों की मौत हो गई, इनमें चार बच्चे भी थे.
बता दें, ये सभी बाइक सवार स्विमिंग करके वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा (Road Accident ) हुआ. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया. यह हादसा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ. हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली. हादसे में मरने वालों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. बता दें, घटना के तुरंत बाद मृतकों को निजी अस्पताल में ले जाया गया था. अब पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है.
मृतकों की पहचान दानिश (उम्र 36, महिरा (उम्र 6 वर्ष), समायरा (उम्र 5 वर्ष, पुत्री दानिश), समर (उम्र 8 वर्ष), और माहिम (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है. ये पांचों एक ही बाइक से गुलावठी के गांव मिठ्ठेपुर गए थे. पांचों ने बाग स्थित स्वीमिंग पुल में स्नान किया और रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौट रहे थे तभी हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी.
यह भी पढ़ें- माली में 3 भारतीयों के अपहरण पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, माली सरकार को आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश
हादसा (Road Accident ) इतना भयानक था कि बाइक पर सवार सभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हाफिजपुर के एसएचओ आशीष पुंडीर ने बाइक चला रहे दानिश के नशे में होने की आशंका जताई है. पुलिस के मुताबिक इसी वजह से वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया. हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…