खेल

‘हमसे यहां चूक हुई…’ आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा!

India vs Ireland T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 इंटरनेशनल में लगभग 20 साल के इतिहास में पहली बार आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा. अगर भारत-आयरलैंड के मुकाबलों की बात करें, तो शुक्रवार (26 जून) को खेले गए मैच में आयरलैंड ने लगभग 17 साल बाद भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की. बता दें कि इस मैच में भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पहली बार टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. हालांकि, पहले ही मैच में 34 रनों से मिली हार के बाद उनकी कप्तानी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. फैंस का कहना है कि अगर भारत आयरलैंड जैसी टीम से हार गया, तो बाकी मजबूत टीमों के लिए उसे हराना और भी आसान हो जाएगा. इन सभी अटकलों पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जवाब दिया और बताया कि मैच में कहां गलती हुई.

किसपर फोड़ा हार का ठीकरा

हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भारत ने मैच की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन बीच के ओवरों में हुई गलतियों का टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. उनके मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ अच्छी शुरुआत करना काफी नहीं होता, बल्कि पूरे 40 ओवर तक लगातार बेहतर खेल दिखाना जरूरी है.

श्रेयस ने बताया कि भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से शानदार शुरुआत करते हुए आयरलैंड पर दबाव बनाया और शुरुआती विकेट भी हासिल किए. लेकिन इसके बाद टीम अपनी रणनीति के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सकी. उन्होंने माना कि हार के लिए सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज भी बराबर के जिम्मेदार रहे.

‘140 पर आयरलैंड को रोक सकते थे’

श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारत को मिली शानदार शुरुआत का फायदा नहीं मिल सका. नई गेंद से गेंदबाजों ने अच्छे विकेट निकाले, लेकिन बाद में टीम अपनी योजना पर अमल नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि आयरलैंड को 140 रन के आसपास रोका जा सकता था, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता.

श्रेयस ने आगे कहा कि इस मैच से उन्हें आयरलैंड की परिस्थितियों और विकेट को समझने का अनुभव मिला. उन्होंने टीम को चेताते हुए कहा कि किसी भी विरोधी को हल्के में नहीं लिया जा सकता. भारत ने कुछ अहम मौके गंवाए और उसी की वजह से हार का सामना करना पड़ा.

हर्षित और शिवम की तारीफ की

हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने हर्षित राणा और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि चोट से वापसी के बाद हर्षित ने शानदार गेंदबाजी की, जबकि शिवम पर उन्हें हमेशा से भरोसा रहा है क्योंकि वह पहले भी अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं.


ये भी पढ़ें: बेलफास्ट में स्टेडियम फुल, पर क्यों नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? जानिए ‘बेबी बॉस’ को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के पीछे की 3 बड़ी वजहें


श्रेयस ने माना कि लंबे समय बाद मैदान पर उतरने का असर टीम के खेल में दिखा. हालांकि उन्होंने कहा कि अब इस हार से सबक लेकर आगे बढ़ने का समय है और टीम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

33 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

53 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

55 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

59 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago