Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ind vs Nz: तेज बारिश ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेरा, मैच रद्द होने के बाद दोनों कप्तान हाथ मिलाकर लौटे होटल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को वेलिंग्टन में होने वाला पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है.

वेलिंग्टन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. यह मैच भारतीय समयानुसार आज दोपहर 12 बजे शुरू होना था, लेकिन मुकबला शुरु होने से पहले वेलिंग्टन में मूसलाधार बारिश शुरु हो  गई. दोनों टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों ने बारिश बंद होने के लिए करीब 2 घंटे तक इंतजार किया.

इसके बाद भी जब बारिश नहीं रुकी तो मैच को रद्द करने का फैसला किया गया. मुकाबला रद्द होने के बाद भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन एक-दूसरे से हाथ मिलाकर टीम के साथ वापस होटल लौट गए.

दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी

टी20 विश्व कप में हार को पीछे छोड़कर टीम इंडिया अपने अगले मिशन पर न्यूजीलैंड पहुंची है. शुक्रवार को रद्द हुए पहले टी20 मैच को लेकर दर्शक भी काफी उत्सुक थे. भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही देश के हजारों फैंस मैच का आनंद लेने के लिए वेलिंग्टन पहुंचे थे, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. तेज बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए तैयार थे, लेकिन आसमान में छाए बादल इस चीज से सहमत नहीं दिखे.

वेलिंग्टन में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई जिसके कारण मैदान पूरी तरह से गीला हो गया. ग्राउंड स्टाफ ने विकेट को कवर कर दिया था ताकि बारिश रुकने के बाद मैच को शुरू कराया जा सके. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में बैठे भी दर्शक घंटों मैच शुरु होने की उम्मीद में बैठे रहे, लेकिन बारिश 2 घंटे बाद भी नहीं बंद हुई और मैच को आखिरकार रद्द करना पड़ा. मैच रद्द होने के बाद दर्शक मायूस होकर वापस लौट गए.

सीरीज हो सकती है टाई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 20 नवंबर को माउंट माऊंगानुइक में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरा मैच 22 नवंबर को ऑकलैंड में होगा. पहला टी20 रद्द होने के बाद दोनों में से कोई एक टीम या तो 2-0 से सीरीज जीतेगी या फिर यह भी हो सकता है कि बाकी के बचे दो मैच में दोनों टीमों की एक-एक जीत हो और 1-1 से सीरीज टाई हो जाए.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital