खेल

“आज फिर जीत की तमन्ना है…” क्या 2021 का जख्म भरेगी टीम इंडिया, या फिर वही पुराना दर्द?

IND vs NZ: आज रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम इस विश्व कप के सबसे बड़े मुकाबले का गवाह बने जा रहा है. टी20 वल्ड कप 2026 (t20 World Cup 2026) का फाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड शाम 7 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा. फाइनल मैच को लेकर देशभर में दुआओं का दौर चल रहा है. हर जगह से टीम इंडिया कि जीत के लिए दुआ आ रही है. हालांकि की दुआओं के इतर जब आंकड़ों की बात सामने आई तो चौंकाने वाला नंबर देखने को मिला.

अब तक कितने मुकाबलों में जीता भारत

टी20 में कुल 30 बार भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने नजर आए हैं. इन 30 मुकाबलों में से भारत ने 18 पर जीत हासिल की है और 11 में किवी टीम ने बढ़त बनाई है. हालांकि एक मैच टाई रहा. आंकड़ों के साथ न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत के इन-फॉर्म बल्लेबाजी संजू सैमसन (Sanju Samson) भी हैं. संजू ने सेमीफाइनल और नॉकआउट मुकाबले में 89 और 97 रनों की बड़ी पारी खेल अपने हुनर का जादू बिखेरा है.

सूंज के अलावा न्यूजीलैंड टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का भी खौफ साफ नजर आ रहा है. किवी टीम के कप्तान सैंटनर ने शनिवार (7 मार्च) को प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि, “बुमराह, मुझे लगता है कि वह जिस तरह से खेल रहे हैं उनका नाम हर चर्चा में होना चाहिए. इंग्लैंड के खिलाफ उनकी गेंदों को हिट करना काफी मुश्किल लग रहा था और निश्चित रूप से वह भारत के लिए ‘गेम चेंजर’ थे.”

3 मुकाबले 3 हार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी 20 विश्व कप में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं. इन 3 मैचों में न्यूजीलैंड टीम ने डोमिनेट किया है. बता दें कि ये तीनों मैच ग्रुप चरण में हुए थे. ऐसा पहली बार होगा की आज दोनों टीम नॉकआउट (फाइनल) मैच में एक-दूसरे से टकराएंगी.


ये भी पढ़ें: IND vs NZ Final: क्या अभिषेक शर्मा दोहराएंगे विराट कोहली का 2024 वाला करिश्मा? फ्लॉप शो के बाद ‘महामुकाबले’ में धमाके की उम्मीद


5 साल बाद विराट का बदला

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच साल बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी. इससे पहले दोनों के बीच आखिरी मुकाबला 2021 में दुबई में खेला गया था. उस समय भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में थी, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियम्सन कर रहे थे. उस मैच में बाजी किवी टीम ने मारी थी. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया उस हार का बदला लेते हुए इस बार फाइनल का खिताब अपने नाम कर पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago