टीम इंडिया का टी-20 सीरीज पर कब्जा
INDvsNZ Third T20i: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा तीसरा टी20 मैच टाई हो गया, जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. जबकि भारत की पारी के दौरान बारिश के कारण मैच रोक दिया गया. उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 75 रन था. बारिश की रफ्तार कम नहीं हुई और मैच आगे नहीं हो सका. DLS के हिसाब से भारत का स्कोर एक दम बराबरी पर था. इस तरह टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया. पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को करारी मात दी थी.
तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन फिन एलन को अर्शदीप ने दूसरे ही ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद चैपमैन भी कुछ खास नहीं कर सके. कीवी पारी को ग्लेन फिलिप्स (54) और कॉन्वे (59) ने संभाला लेकिन फिलिप्स को सिराज ने पवेलियन भेज इस साझेदारी को तोड़ दिया. इसके बाद कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिसका नतीजा यह हुआ कि कीवी टीम आखिरी ओवर में 160 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: सूर्या के तूफानी शतक के बाद बॉलर्स का कमाल, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से धोया
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा एक रन आउट भी किया. वहीं, युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी. दोनों की शानदार गेंदबाजी की मदद से टीम इंडिया ने 19 गेंद में 14 रन के अंदर 7 विकेट झटक लिए.
161 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 21 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए. वहीं 60 रन के स्कोर तक जाते-जाते सूर्यकुमार (13) भी आउट हो गए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने दीपक हुडा के साथ खेल को आगे बढ़ाया और स्कोर को 4 विकेट पर 75 पहुंचा दिया, जिसके बाद बारिश के कारण खेल रोक दिया गया. हार्दिक ने 18 गेंदों पर 30 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.
India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…