खेल

IND vs NZ: बेंगलुरु में विराट कोहली का चलेगा बल्ला! पहले टेस्ट पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

India vs New Zealand 1st Test: बांग्लादेश के ख़िलाफ़ 2-0 से टेस्ट सीरीज़ जीतने के बाद अब भारत की नज़र न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ होने वाली टेस्ट सीरीज़ पर है, जिसका पहला टेस्ट बुधवार से बेंगलुरु में खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नज़रिए से भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज़ काफ़ी अहम है. अगर भारत इस सीरीज़ को 3-0 से जीतने में सफल होता है तो उन्हें डब्लूटीसी के फ़ाइनल में पहुंचने में काफ़ी आसानी होगी.

वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम की बात करें तो उनका अब तक का एशिया दौरा अच्छा नहीं गया है. श्रीलंका के ख़िलाफ़ खेली गयी टेस्ट सीरीज़ में उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन बेंगलुरु में वे एक मज़बूत वापसी करने का प्रयास करेंगे और उनकी टीम इस चीज़ में माहिर भी है.

इस मैच के दौरान बारिश होने की काफ़ी संभावना है. बारिश के कारण मंगलवार को भारत का अभ्यास सत्र भी रद्द हो गया. पिच को पिछले कई दिनों से ढक कर रखा गया है. अगर मौसम का यही हाल बना रहता है और बादल छाए हुए रहते हैं तो मैच के होने के बावजूद भी यहां स्पिनरों को उस तरह की मदद नहीं मिल पाएगी, जिसकी उम्मीद अक्सर भारतीय पिचों पर की जाती है. इसके अलावा ऐसे कंडीशन में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है. हालांकि एक बात यह भी है कि भारत की एक नज़र बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी पर है और ऐसे में उनके गेंदबाज़ों को तैयारी के लिए अच्छा मौक़ा मिल सकता है.

खबरों में विराट कोहली और टिम साउदी

विराट कोहली का फ़ॉर्म कैसा है, यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. भारत ने हाल के समय में ज़्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन कोहली ने अपनी पिछली आठ टेस्ट पारियों में दो शतक लगाए हैं. हालांकि इससे पहले वह काफ़ी समय तक फ़ॉर्म में नहीं थे. अब जब साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एक बड़ी सीरीज़ आने वाली है, लोग यह जानने के लिए इच्छुक होंगे कि उनका फ़ॉर्म किस स्थिति में है.

टिम साउदी लगभग दो हफ़्ते पहले तक न्यूज़ीलैंड के कप्तान थे. हालांकि श्रीलंका में मिली क्लीन स्वीप के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट हासिल करने से वह सिर्फ़ 18 विकेट दूर हैं. साउदी न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ी आक्रमण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. भारतीय पिचों पर वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए वह अपनी टीम की मदद कर सकते हैं.

टीम न्यूज़ – तीन तेज़ गेंदबाज़ या तीन स्पिनर?

शुभमन गिल की गर्दन में अकड़न है, जिससे एक स्थिर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकते हैं. अगर वह खेलने के लिए फ़िट नहीं होते हैं, तो गिल की जगह सरफ़राज़ ख़ान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है और केएल राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं. भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे एक अतिरिक्त स्पिनर खिलाएं या तीसरे तेज़ गेंदबाज़ को मौक़ा दें. इसका फै़सला शायद इस बात पर निर्भर करेगा कि टॉस से पहले कितनी बारिश होती है और उस समय की परिस्थितियां कैसी रहती हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 यशस्वी जायसवाल, 3 शुभमन गिल/सरफ़राज़ ख़ान, 4 विराट कोहली, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 के एल राहुल, 7 रवींद्र जडेजा, 8 आर अश्विन, 9 आकाश दीप/कुलदीप यादव, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 मोहम्मद सिराज.

न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेवन कॉन्वे, टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, मिचेल सैंटनर/माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी, एजाज पटेल, विल ओरूर्क.

ये भी पढ़ें- खिलाड़ियों के प्रबंधन में सख्त हुआ PCB, बाबर का समर्थन करने पर Fakhar Zaman को भेजा कारण बताओ नोटिस

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

5 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

15 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago