खेल

IND Vs PAK Asia Cup 2025 Final: कुलदीप की फिरकी में फंसी पाकिस्तान, खिताब के लिए भारत को मिला 147 का लक्ष्य

IND Vs PAK Asia Cup 2025 Final: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने को मजबूर पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने तेज और मजबूत शुरुआत दी थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए. भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था. फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए.

इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका. दोनों के आउट होते ही जैसे विकेटों की झड़ी लग गई. पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई.

एक समय लग रहा था पाक 200 बना लेगा

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज जब क्रीज पर थे, तो ऐसा लग रहा था कि स्कोर 200 के करीब जा सकता है. लेकिन, भारतीय टीम की वापसी स्पिनरों ने जोरदार तरीके से कराई और विपक्षी टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. इसकी शुरुआत वरुण चक्रवर्ती ने फरहान का विकेट लेकर की. इसके बाद लाइन लग गई.

पाकिस्तान की कमर एक बार फिर कुलदीप यादव ने तोड़ी. कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. वरुण च्रकवर्ती ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए.

भारतीय टीम इस मैच में हार्दिक पांड्या के बिना उतरी है. वह इंजरी की वजह से मैच से बाहर हैं. रिंकू सिंह को पहली बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.


ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह के पीछे क्यों पड़ा पाकिस्तान? फाइनल से ठीक पहले PCB का नया ड्रामा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

54 seconds ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

35 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

58 minutes ago