India vs Pakistan T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. रविवार 1 फरवरी को टूर्नामेंट में खेलने को लेकर पाकिस्तान सरकार ने अपना फैसला सुनाया था. बताते चलें कि PAK की टीम को अपनी सरकार से वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की पर्मिशन तो मिल गई लेकिन भारत से मैच न खेलेने की शर्त पर. पपाकिस्तान के इस ऐलान के बावजूद भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी
बता दें कि भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है. न्यूज एजेंसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी जिस कारण वह मैच के लिए कोलंबो जाएगी. साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा करें.
पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ICC ने स्पष्ट किया है कि मैच की जगह नहीं बदली जाएगी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है. साथ ही पाकिस्तान के इनकार को आईसीसी ने नियम के तहत माना है. आईसीसी नियम के मुताबिक जब एक टीम मैदान पर मौजूद हो और दूसरी टीम खेलने से इनकार कर दे तो जीत देने वाली टीम को 2 अंक मिलते हैं.
पाक से मैच न होने के बाबजूद अब 15 फरवरी को भारत कोलंबो में मौजूद रहेगा. अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता है तो भारत को इसके 2 अंक मिलेंगे. जिसके चलते यह फैसला भारत की सेमीफाइनल की राह आसान कर सकता है.
बताते चलें कि इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर मैच की जगह बदलने की जिद पकड़ी थी. वहीं ICC ने अपनी एजेंसी से जांच कराई और साफ कहा कि किसी खिलाड़ी को कोई खतरा नहीं है. जब बांग्लादेश नहीं माना तो ICC ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इसके स्थान पर स्कॉटलैंड को जगह दे दी गई. लेकिन पाकिस्तान ने इस फैसले के खिलाफ बांग्लादेश का साथ देते हुए अपना भी नाम वापस लेने की धमकी दी.
हालांकि बाद में उसने पलटी मारते हुए वर्ल्ड कप खेलने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद लगातार पाकिस्तान अपने फैसलों को लेकर अवाम के सामने सवालों के घेरे में था, अब आखिरकार भारत के साथ मैच न खेलेने के ऐलान कहीं न कहीं उसने अवाम को खुस करने और बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के दबाब में लिया है .
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…