Bharat Express DD Free Dish

IND vs PAK: भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का! 50 ओवरों में जीत नहीं आएगी PAK के काम, जानिए कितने ओवर में जीतना होगा?

India vs Pakistan Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रन का टारगेट रखा। वेदांत त्रिवेदी की 68 रन की पारी से भारत मजबूत स्थिति में.

india vs pakistan under 19 Match: ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 (u19 world cup) के सुपर-6 स्टेज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने 253 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 47 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. वैभव सूर्यवंशी (vaibhav sooryavanshi), कप्तान आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज जल्दी पवेलियन लौट गए. धड़ाधड़ गिरते विकेट देखकर लग रहा था कि स्कोर 200 भी नहीं क्रॉस कर पाएगा, लेकिन वेदांत त्रिवेदी की 68 रनों की संयमित पारी ने टीम को संभाला. वहीं आखिरी ओवरों में कनिष्क चौहान (29 गेंद में 35 रन) और खिलन पटेल (15 गेंद में 21 रन) की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने स्कोर 252 तक पहुंचाया.

सेमीफाइनल की राह भारत के लिए आसान क्यों?

बता दें कि टूर्नामेंट(under 19 world cup) में पहले ही 3 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. आज का भारत-पाकिस्तान मैच चौथी सेमीफाइनलिस्ट तय करेगा. भारत की जीत उसे सीधे तौर पर अंतिम-4 में पहुंचा देगी लेकिन इसको लेकर पाकिस्तान की राह बेहद मुश्किल है. दरअसल यह जीत भी उसे सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं है. पाक को सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए 253 रन का लक्ष्य 33.3 ओवर में ही हासिल करना होगा.

वहीं एक फार्मूला और है कि अगर वह 34.3 ओवर तक भी जीत दर्ज कर लेता है तो उसे भारत के स्कोर की बराबरी करने के बाद छक्के से मैच फिनिश करना होगा. जिससे रन रेट और पॉइंट टेबल के मामले में वह भारत से ऊपर आ सके. यानी पाकिस्तान के लिए रन रेट और बाउंड्री का खेल बहुत अहम है.

यह भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को दिया जीत का गुरुमंत्र

जान लीजिए दोनों की प्लेइंग-11 टीम(u19 world cup)

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्रन

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read