IND vs SA: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup) के सुपर-8 चरण में रविवार (22 फरवरी) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में भारत पहले गेंदबाजी करेगी.
यह मुकाबला सुपर-8 चरण के सबसे बड़े मैचों में गिना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें लीग स्टेज में अपने सभी चार मुकाबले जीतकर यहां तक पहुंची हैं. यानी अब तक दोनों का प्रदर्शन अजेय रहा है. सेमीफाइनल की दौड़ में यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीतने वाली टीम नॉकआउट के और करीब पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम पर दबाव बढ़ेगा.
भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया. लगातार जीत के दम पर दोनों टीमों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की. अब इस मुकाबले के बाद किसी एक टीम का विजयी अभियान थम जाएगा, जबकि दूसरी टीम अपनी लय बरकरार रखेगी. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई-वोल्टेज टक्कर पर टिकी हैं.
टी20 वर्ल्ड कप की दो मजबूत और संतुलित टीमें आमने-सामने हैं, ऐसे में रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग संतुलित नजर आ रहे हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी मुश्किल हालात में वापसी कर मैच जीतने की क्षमता दिखाई है.
इस मैच में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी रहेंगी, जो अब तक खेले गए मुकाबलों में खाता नहीं खोल सके हैं. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम दबाव में भी संयम दिखाने के लिए जानी जाती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 की इस जंग में कौन सी टीम बाजी मारती है.
ये भी पढ़ें: PAK के पूर्व कप्तान बाबर आजम की धीमी बैटिंग पर भड़के शोएब अख्तर, बोले- ‘इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं…’
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…