खेल

IND-W vs IRE-W: जीते तो सेमीफाइनल, हारने पर टूट जाएगा वर्ल्ड कप का सपना! जानिए टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IND-W vs IRE-W, ICC Womens T20: महिला टी20 विश्व कप 2023 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे टूर्नामेंट में  उन्हें पहली हार का सामना करना पड़ा. अब भारत को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए सोमवार को आयरलैंड महिला टीम को हराने की जरूरत है. क्योंकि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. केबेरा के सेंट जॉर्जिया पार्क मैदान में दोनों ही टीमों का ग्रुप स्टेज में यह आखिरी मैच होगा. टीम इंडिया जहां मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा. वहीं, आयरलैंड को अब भी टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है.

हारने पर टूट जाएगा वर्ल्ड कप का सपना!

भारतीय टीम ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. टीम इंडिया ने 3 मैच खेले, 2 में जीत और एक में हार मिली. इंग्लैंड 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. 4 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज तीसरे और 2 पॉइंट्स के साथ पाकिस्तान चौथे स्थान पर है. वहीं, आयरलैंड आखिरी नंबर पर है. इन आंकड़ों को देखकर आप समझ ही गए होंगे की भारत के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है.

सेंट जॉर्ज पार्क की पिच बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण रही है, क्योंकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है सतह धीमी हो जाती है. दोनों टीमों को अहम सफलता हासिल करने के लिए अपने स्पिनरों पर निर्भर रहना होगा. 2018 टी20 विश्व कप में अपने पिछले मुकाबले में भारत ने मिताली राज के नेतृत्व में आयरलैंड को आराम से हराया था. हरमनप्रीत कौर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए इसी तरह के परिणाम की उम्मीद कर रही होंगी. महिला टी20 विश्व कप 2023 में भारत की प्रगति की उम्मीदें अब आयरलैंड के खिलाफ अपने आगामी मैच पर टिकी हैं, जिसे उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीतना होगा.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

IND: हरमनप्रीत कौर (C), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (WK), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह

IRE: लौरा डिलेनी (C), एमी हंटर, गेबी लुईस, ओरला प्रेंडरगास्ट, एलमीर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एरलीन केली, मैरी वालड्रॉन, लीह पॉल, कारा मरे और जेन मेगुअर

बता दें, इंग्लैंड ने लगातार तीन जीत के बाद सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है. ऐसे में भारत को दौड़ में बने रहने के लिए आयरलैंड के खिलाफ अपना आगामी मैच जीतना होगा. आयरलैंड, जिसने अपने तीनों मुकाबलों को खो दिया है, इस आयोजन के अपने अंतिम मैच में एक यादगार मैच की तलाश में होंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

33 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

53 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

55 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

58 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago