India A hockey team: भारत-ए पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ 2-8 से हार के साथ अपने यूरोप दौरे का समापन किया. इस मैच में भारत-ए के लिए युवा भारतीय मिडफील्डर राजिंदर सिंह और फॉरवर्ड सेल्वम कार्ति ने गोल दागे. इससे पहले, भारत-ए ने 18 जुलाई को नीदरलैंड के खिलाफ अपना पिछला मैच 0-3 से गंवा दिया था.
भारत-ए ने 8 जुलाई को अपने यूरोप दौरे की शुरुआत की थी. इस दौरे पर भारत ने पांच यूरोपीय टीमों के खिलाफ कुल आठ मैच खेले.
टीम ने दुनिया की कुछ शीर्ष हॉकी टीमों के खिलाफ खेलने के लिए तीन शहरों का दौरा किया. इनमें विश्व की नंबर-1 नीदरलैंड और विश्व की नंबर-3 बेल्जियम जैसी टीमें शामिल रहीं.
यूरोप दौरे पर अपने अनुभव के बारे में बताते हुए, भारत-ए के कोच शिवेंद्र सिंह ने कहा,
“हालांकि इस यूरोपीय दौरे पर हमें जीत से ज्यादा हार मिली, लेकिन यह दौरा सिर्फ मुकाबले जीतने के लिए ही नहीं था. इस दौरे का मकसद एक टीम के रूप में सीख और अनुभव हासिल करना था.”
उन्होंने आगे कहा,
“भारत-ए टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का मिश्रण था. पिछले दो हफ्तों में उन्होंने बेशकीमती अनुभव हासिल किया. भारत वापस लौटते हुए, मुझे विश्वास है कि सभी खिलाड़ी इस अनुभव का इस्तेमाल करते हुए खुद को बेहतर बनाएंगे.”
ये भी पढ़ें- WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 मैच में वेस्टइंडीज को हराया, कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में बनाये 51 रन
भारत-ए ने इस यूरोप दौरे पर आयरलैंड, फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेले. टीम ने आठ में से कुल तीन मैच जीते.
भारत-ए पुरुष टीम ने अपने यूरोप दौरे की शुरुआत आयरलैंड पर 6-1 की शानदार जीत के साथ की. दूसरे मैच में भी प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए उसी प्रतिद्वंद्वी पर 6-0 की शानदार जीत हासिल की. भारत-ए ने यूरोप दौरे के अपने तीसरे मैच में फ्रांस को 3-2 से हराकर एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की थी.
– भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…