Bharat Express DD Free Dish

WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने पहले T20 मैच में वेस्टइंडीज को हराया, कैमरून ग्रीन ने 26 गेंदों में बनाये 51 रन

WI vs AUS 1st T20: कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे. वहीं, मिचेल ओवन 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया.

WI vs AUS 1st T20

WI vs AUS 1st T20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को जमैका में खेले गए पहले टी20 मैच में तीन विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है.

सोमवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए. टीम 32 के स्कोर पर ब्रैंडन किंग का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से कप्तान शाई होप ने रोस्टन चेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

WI vs AUS 1st T20: रोस्टन चेज ने 60 तो शाई होप ने 55 रन बनाये

रोस्टन चेज 32 गेंदों में दो छक्कों और नौ चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 39 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 55 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 38 रन जुटाए.

विपक्षी टीम की ओर से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.5 ओवरों में दर्ज की जीत

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. यह टीम 78 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन यहां से कैमरून ग्रीन ने मिचेल ओवन के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.

ये भी पढ़ें- WCL में खेलने से मना किया तो बौखला गए Shahid Afridi, भारत के खिलाफ उगला जहर, Shikhar Dhawan को बताया- ‘सड़ा अंडा’

कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर हुए आउट

कैमरून ग्रीन 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में पांच छक्के और दो चौके शामिल थे. वहीं, मिचेल ओवन 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया.

मेजबान टीम की ओर से जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. इनके अलावा अकील हुसैन ने एक सफलता हासिल की.

सीरीज का अगला मैच जमैका में 23 जुलाई को खेला जाना है. ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे पहले तीन टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read