भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने कोरिया को हराया (सोर्स- एक्स)
Hockey Men’s Junior World Cup 2023: FHI हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 में मंगलवार को भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत की. मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित नेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने अरिजीत सिंह हुंदल की हैट्रिक की मदद से एशियाई प्रतिद्वंदी कोरिया को हरा दिया. अरायजीत (11’, 16’, 41’) ने तीन गोल दागे. वहीं अमनदीप (30’) ने भारत के लिए एक गोल दागा. जबकि, कोरिया के लिए होह्युन लिम (38’) और मिंकवोन किम (45’) ने गोल दागे.
टूर्नामेंट का लाइव स्ट्रीम स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है. भारत के पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत धीमी गति से हुई. दोनों टीमें एक-दूसरे के हाफ में जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन ज्यादा खतरा पैदा नहीं कर सकीं. गेंद पर बेहतर कब्जे के साथ भारतीय टीम ने पहला हमला किया. लेकिन ये बेकार चल गया और दाएं फ्लैंक से सुदीप चिरमाको का रिवर्स फ्लिक गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया.
उसके बाद टीम इंडिया ने कोरिया के सर्कल के अंदर अपना बढ़त बनाना जारी रखा और पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया. इसके बाद अरिजीत ने पहला गोला दागा. दूसरे क्वार्टर में अरिजीत ने आसानी से गोल दाग दिया. 29वें मिनट में कोरिया ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गोल दागने से चूक गए. वहीं भारत ने इसके बाद तीसरा गोल दागा. दूसरे हाफ के बाद कोरिया ने एक गोल किया. लेकिन इसके तुरंत बाद भारत ने चौथा गोल दागा. इस तरह से भारत ने 4-2 से मैच को अपने नाम किया.
गोलकीपर- मोहित एचएस, रणविजय सिंह यादव.
डिफेंडर- सुखविंदर, अमनदीप लाकड़ा, रोहित, सुनील जोजो, आमिर अली.
मिडफील्डर- पूवन्ना सीबी, राजिंदर सिंह, विष्णुकांत सिंह, अमनदीप, आदित्य सिंह.
फॉर्वर्ड- उत्तम सिंह (कप्तान), आदित्य लालगे, सौरभ आनंद कुशवाह, अरिजीत सिंह हुंदल (उप-कप्तान), सुदीप चिरमाको, बॉबी सिंह धामी.
रिजर्व-योगेम्बर रावत, सुनीत लाकड़ा.
5 दिसंबर, मंगलवार: भारत बनाम कोरिया – दोपहर 3:30 बजे
7 दिसंबर, गुरुवार: स्पेन बनाम भारत – शाम 5:30 बजे
9 दिसंबर, शनिवार: भारत बनाम कनाडा – शाम 7:30 बजे
11 दिसंबर, सोमवार: क्लासिफिकेशन राउंड – सुबह 6:30 बजे से
12 दिसंबर, मंगलवार: क्वार्टरफाइनल्स – सुबह 6:30 बजे से
13 दिसंबर, बुधवार: क्लासिफिकेशन राउंड – सुबह 6:30 बजे से
14 दिसंबर, गुरुवार: क्लासिफिकेशन राउंड – सुबह 6:30 बजे से ; सेमीफाइनल्स – दोपहर 3:30 बजे से
15 दिसंबर, शुक्रवार: क्लासिफिकेशन राउंड – सुबह 6:30 बजे से
16 दिसंबर, शनिवार: क्लासिफिकेशन राउंड – सुबह 6:30 बजे से ; कांस्य पदक मैच – दोपहर 3:30 बजे; फाइनल – शाम 6:00 बजे
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के कैश-फॉर-जॉब घोटाले में राजनीतिक हस्तक्षेप…
Smartphone Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो…
Murugan Temple Controversy: तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम विवाद को लेकर वीएचपी ने राज्य सरकार पर…
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding News: मोकामा के नदवां में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी…
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…
Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…