यूटिलिटी

Adani Group Share Hike: अमेरिका में हुई अडानी ग्रुप की जीत, भागने लगे कंपनी के शेयर, जानें वजह

Adani Group Share Hike: अडानी ग्रुप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हुआ है. अडानी ग्रुप को अमेरिका द्वारा हिंडेनबर्ग मामले में क्लीन चिट मिल गई है. इसके साथ ही कंपनी को 4,600 करोड़ रूपये का लोन भी दिया गया है. अमेरिका के इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DFC) ने अडानी पर लगे आरोपों को गलत पाया है, जो कि कंपनी के शेयरों में बढ़ोतरी की वजह बन गया है.

डीएफसी ने अडानी को श्रीलंका में कंटेनर टर्मिनल बनाने के लिए 55.3 करोड़ डॉलर यानी 4600 करोड़ रुपये से अधिक का लोन दिया है. डीएफसी ने लोन देने से पहले कहा है कि उसने शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच की है और उन्हें गलत पाया है. हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि अडानी कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा कर रहा है.

यह भी पढ़ें-देश में आज से बदल गए Sim Cards खरीदने का नियम, जानें अब क्या है नया प्रोसेस

अमेरिका में अडानी ग्रुप की जीत

डीएफसी ने इस मुद्दे पर कहा है कि यह आरोप अडानी पोर्ट्स और स्पेशन इकोनॉमिक जोन लिमिटेड पर लागू नहीं होते हैं. इसी कंपनी की सब्सिडियरी ही श्रीलंका में कंटेनर टर्मिनल बना रही है. डीएफसी ने छानबीन के बाद ही अडानी को लोन दिया है. हालांकि, लोन की शर्तों के बारे में डीएफसी ने कोई जानकारी नहीं दी है.

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इसके शेयर 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 958 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में ये शेयर करीब 20 फीसदी या 160 रुपये प्रति शेयर का रिटर्न दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें-दिसंबर में UPI ID के खिलाफ सरकार करने जा रही है बड़ी कार्रवाई, आज ही जान लें इससे जुड़े सारे नियम

गौतम अडानी की नेटवर्थ में इजाफा

अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी के कारण ही पिछले 6 दिन में गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी 46663 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ग्रप की कंपनियों के मार्केट वैल्यू 100 अरब डॉलर घट गई थी, जो कि टीम के लिए बड़ी खबर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago