खेल

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारत की हार, बांग्लादेश ने किया खिताब का बचाव

अंडर 19 एशिया कप के फ़ाइनल में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से पटखनी देते हुए ख़िताब का बचाव कर लिया है. बांग्लादेश की इस जीत के सबसे बड़े हीरो इक़बाल हुसैन इमोन साबित हुए जिन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें केपी कार्तिकेय, निखिल कुमार और हरवंश पंगालिया के विकेट शामिल थे. इमोन को अपने इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया. टूर्नामेंट में 13 विकेट हासिल करने वाले इमोन को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ भी चुना गया.

एशिया कप में भारत की हार

अब तक सबसे ज़्यादा आठ बार इस टूर्नामेंट को जीत चुकी भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था. तेज़ गेंदबाज़ों की जोड़ी युधाजीत गुहा और चेतन शर्मा के साथ साथ हार्दिक राज ने दो-दो विकेट चटकाए. गेंदबाज़ों की अनुशासनात्मक गेंदबाज़ी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 49.1 ओवर में महज़ 198 रन ही बना पाई. हालांकि बांग्लादेश इतना स्कोर भी नहीं बना पाता अगर शिहाद जेम्स ने 40, रिज़ान हसन ने 47 और फ़रीद हसन ने 39 रनों की पारी नहीं खेली होती.

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही आयुष म्हात्रे एक के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए जबकि सेमीफ़ाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी भी 9 के निजी स्कोर पर आउट हो गए. सी आंद्रे सिद्धार्थ और केपी कार्तिकेय ने पारी को संभालने की कोशिश ही की थी कि टीम के 73 के स्कोर पर कार्तिकेय के चौथे विकेट के रूप में आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई और भारत ने 92 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए .

ये भी पढ़ें- हम एक प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी को बाहर करेंगे तो दूसरे खिलाड़ी कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?: रोहित शर्मा

हकीम ने भारत को दिए 3 झटके

हालांकि टीम के कप्तान मोहम्मद अमान ने एक छोर पर संघर्ष करना नहीं छोड़ा था लेकिन जब टीम का स्कोर 115 पर पहुंच तब वह भी 26 के निजी स्कोर पर अज़ीज़ुल हकीम का शिकार बन गए. हकीम ने भी भारत को तीन झटके दिए, जिसमें कप्तान का शिकार करने के अलावा हार्दिक राज और चेतन शर्मा का विकेट शामिल था. भारत 139 (मोहम्मद अमान 26, हुसैन इमोन 24 पर 3) को बांग्लादेश 198 (रिज़ान हसन 47, शिहाद जेम्स 40, युधाजीत गुहा 29 पर 2) ने 59 रनों से हराया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

6 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

30 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

53 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

2 hours ago