खेल

IND vs AFG: शिवम दुबे के पास तीसरे T20I में इतिहास रचने का मौका, KL राहुल को छोड़ेंगे पीछे!

Shivam Dube: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज यादगार बनती जा रही है. बेंगलुरु में होने वाले तीसरे टी20 में उनके पास दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में हैं, तो उस लिहाज से तीसरा टी20 मैच उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है.

शिवम दुबे के पास सुनहरा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए टी20 सीरीज के दो मैच में दो विकेट लिए हैं. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके हैं. दुबे अगर तीसरे मैच में तीन विकेट लेते हैं तो वह अर्शदीप सिंह की बराबरी कर लेंगे. वहीं अगर वह चार विकेट लेते हैं तो वह अर्शदीप से आगे निकल जाएंगे.

दुबे के पास केएल राहुल से आगे निकलने का मौका

अफगानिस्ता के खिलाफ सीरीज में शिवम दुबे के पास बल्लेबाजी में भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है. शिवम दुबे ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ 123 रन बनाए हैं. वह इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उनसे ऊपर केएल राहुल हैं, जिनके नाम 131 रन हैं. शिवम दुबे अगर तीसरे मैच में 11 रन और बना लेते हैं तो वह केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई में विराट कोहली ने सर्वाधिक 201 रन बनाए हैं.

स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खेलना भगवान का उपहार

सोमवार को शिवम दुबे ने कहा कि स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कई तरह के शॉट खेलने उनके लिए भगवान का उपहार है लेकिन तेज और उछाल की लेती गेंदों का अच्छी तरह से सामना करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करना होगा. बता दें कि शिवम दुबे स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर खेलते हैं. यही वजह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो मैच में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के सामने आक्रमण की और जमकर रन कूटे.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: तीसरे टी20 मैच के लिए बेंगलुरु पहुंची भारतीय टीम, BCCI ने शेयर किया वीडियो

लगातार कर रहे हैं मेहनत

जियो सिनेमा से बातचीत करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके खेल में लगातार सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि वह जितने तरह की शॉट खेलते हैं, वह उनके लिए भगवान का उपहार है और उन्होंने इस पर काफी काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि वह अपने खेल के कई क्षेत्र का काफी सुधार किया है और अच्छे रन भी बना रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

6 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

20 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

24 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

35 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

40 minutes ago