खेल

भारत के धुरंधरों ने होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के अभेद्य किले को ढहाया; 23 गेंदों में कैसे पलटा मैच?

India Vs Australia T20: होबार्ट के बैलेरीव ओवल में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने न केवल ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. यह 15 सालों में पहली बार था जब ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर टी20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. 187 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम एक समय 145/5 के स्कोर पर मुश्किल में थी, लेकिन तभी वाशिंगटन सुंदर (49) और जितेश शर्मा (22) की विस्फोटक अटूट साझेदारी ने मैच का रुख पलट दिया.

भारत पहली टीम बन गई है जो यहां मेजबान को हराने में कामयाब रहा. पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. पहला मैच बारिश से धुला, दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीता. चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट, अंतिम 8 नवंबर को ब्रिस्बेन में होगा.

डेविड-स्टोइनिस की तूफानी पारियां (India Vs Australia 1st Inning)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए. शुरुआती झटकों (14/2) के बाद टिम डेविड (74, 38 गेंद; 8 चौके, 5 छक्के) और मार्कस स्टोइनिस (64, 39 गेंद; 8 चौके, 2 छक्के) ने कमान संभाली. डेविड ने कप्तान मिचेल मार्श (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59, स्टोइनिस के साथ पांचवें के लिए 45 रन जोड़े. अंत में मैथ्यू शॉर्ट (नाबाद 26) और स्टोइनिस ने छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर स्कोर मजबूत किया. जबकि, भारतीय गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह चमके 3 विकेट. वरुण चक्रवर्ती ने 2, शिवम दुबे ने 1 विकेट लिया.

वाशिंगटन की विस्फोटक पारी (India Vs Australia 2nd Inning)

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाकर जीत हासिल की. सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा (25, 16 गेंद; 2 चौके, 2 छक्के) और शुभमन गिल (15) ने 3.3 ओवर में 33 रन जोड़े. कप्तान सूर्यकुमार यादव (24) और तिलक वर्मा (29) ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन 14.2 ओवर में 145/5 पर टीम संकट में थी. यहां वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 49, 23 गेंद; 3 चौके, 4 छक्के) और जितेश शर्मा (नाबाद 22, 13 गेंद) ने छठे विकेट के लिए अटूट 43 रन जोड़कर मैच पलट दिया. वाशिंगटन की यह पारी डेविड-स्टोइनिस की जोड़ी पर भारी पड़ी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने 3, जेवियर बार्टलेट और स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया.

सूर्या-गिल की खराब फॉर्म चिंता का कारण

जीत के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल की फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बनी हुई है. दोनों शीर्षक्रम बल्लेबाज लंबे समय से रन नहीं बना पा रहे. एशिया कप में फ्लॉप रहने के बाद इस सीरीज के तीन मैचों में भी असफलता जारी.

  • शुभमन गिल (पिछले 10 टी20): 20, 10, 5, 47, 29, 4, 12, 37, 5, 15. कोई अर्धशतक नहीं. संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल पर तरजीह के बावजूद ओपनिंग जिम्मेदारी निभाने में नाकाम.
  • सूर्यकुमार यादव (पिछले 10 टी20): 7, 47, 0, 0, 5, 12, 1, 39, 1, 24. कप्तानी के बाद फॉर्म लुढ़की; कभी दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अब अपने पसंदीदा फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे.

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर से मंत्री बने अजहरुद्दीन! तेलंगाना कैबिनेट में ‘अल्लाह’ के नाम पर ली शपथ, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मिलने की संभावना

23 गेंदों में 49 रन और शानदार जीत (India Vs Australia Hobart Record)

होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी20 में हराकर भारत ने न केवल सीरीज में 1-1 से बराबरी की है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी मैदान पर जीत दर्ज करने का माद्दा रखती है. वाशिंगटन सुंदर की 23 गेंदों में 49 रन की पारी इस जीत की अहम कड़ी रही. हालांकि, इस शानदार जीत के बावजूद, कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की लगातार असफलता टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चिंता का विषय है, खासकर अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

4 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

30 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago