खेल

Ind vs ENG 5th Test: धर्मशाला में टूटा पाकिस्तान का ये बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी-कुलदीप ने बनाए 5 बड़े कीर्तिमान

India vs England 5th Test: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन (7 मार्च) टीम इंडिया ने मजबूत पकड़ बना ली. इंग्लैंड को 218 रनों पर ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी में जबरदस्त काउंटर अटैक किया. भारतीय स्पिनर्स ने शानदार खेल दिखाया. कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके. वहीं आर अश्विन ने भी 4 विकेट चटकाए, जबकि, रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली. पेस फ्रेंडली क्रीज पर टीम इंडिया के स्पिनर्स का जादू देखने को मिला.

इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. टीम इंडिया पहले दिन 30 ओवर में 130 रनों का स्कोर बना लिया. इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाज दोनों ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए. इसमें स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और ओपनर यशस्वी जायसवाल अग्रणी रहे. आइए जानते हैं कि पहले दिन के खेल में कौन-कौन से रिकॉर्ड बने.

भारतीय स्पिनर्स ने तोड़े पाकिस्तान का रिकॉर्ड

धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड को 218 रन पर ढेर कर दिया. इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने कुल 220 गेंदें फेंकी. इस तरह से किसी टीम के स्पिन गेंदबाजों द्वारा टेस्ट मैच की पहली पारी में सभी 10 विकेट लेने के दौरान यह सबसे कम गेंदों की संख्या है. इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के नाम था, जहां उनके स्पिन गेंदबाजों ने साल 2022 में 250 गेंदें फेंककर इंग्लैंड टीम को ऑलआउट किया था.

कुलदीप यादव सबसे कम गेंद में चटकाए 50 विकेट

धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन कुलदीप यादव ने 5 विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए. उन्होंने 50 विकेट तक पहुंचने के लिए कुल 1871 गेंदें फेंकी. जो किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सबसे कम है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अक्षर पटेल के नाम पर दर्ज था. उन्होंने 50 विकेट तक पहुंचने के लिए 2205 गेंदें फेंकी थी. वहीं पूरे वर्ल्ड की बात करें तो ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉनी ब्रिग्स के नाम दर्ज है. उन्होंने 50 विकेट चटकाने के लिए 1512 गेंदें फेंकी थी. कुलदीप यादव सबसे कम गेंदों में 50 विकेट चटकाने वाले भारत के पहले और वर्ल्ड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 1000 रन

धर्मशाला टेस्ट में भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए दूसरा सबसे तेज 1000 रन है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने के रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के नाम पर दर्ज है, उन्होंने 14 पारियों में ये कारनामा किया था. वहीं यशस्वी जायसवाल ओपनर के रूप में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय हैं. उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (17 पारियों) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. यशस्वी जायसवाल ने अभी तक खेले गए 9 टेस्ट मैचों में 68.53 के एवरेज से 1028 रन बना लिए हैं.

यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू करने के 239 दिनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए, जो इस लिहाज से 5वां सबसे तेज 1000 रन है. वहीं इस मामले में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले माइकल हसी हैं, उन्हें टेस्ट डेब्यू के 164 दन बाद ही 1000 रन का आंकड़ा छू लिया था. टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन का आंकड़ा छूने के लिए यशस्वी जायसवाल को नौ टेस्ट लगे, जो हर्बर्ट सटक्लिफ, जॉर्ज हेडली और एवर्टन वीक्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज 1000 रन है. इस मामले में पहले नंबर पर डोनाल्ड ब्रैडमैन का नाम आता है. जिन्होंने अपने सातवें टेस्ट मैच में ये कारनामा किया था.

HPCA स्टेडियम में पहली बार हुआ ऐसा

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थिति एचपीसीए स्टेडियम में 58 प्रथम श्रेणी मैचों में स्पिन गेंदबाजों द्वार एक इनिंग में सभी 10 विकेट लेने का यह कारनामा पहली बार हुआ है. इससे पहले साल 2007 में सौराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 9 विकेट चटकाए थे. वहीं साल 1976 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने टेस्ट मैच के पहले दिन 10 विकेट लिए हैं. यह रिकॉर्ड ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने खिलाफ बना था. इससे पहले भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने भारत के चेन्नई में साल 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन सभी 10 विकेट चटकाए थे.

जायसवाल के पास गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका

भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल अब तक 712 रन बना लिए हैं. जो इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं. जायसवाल विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे. यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए रन किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सुनील गावस्कर के बाद तीसरा सर्वाधिक रन है. गावस्कर ने साल 1971 में 774 और 1978-79 में 732 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला में कुलदीप यादव के फिरकी में फंसे इंग्लिश खिलाड़ी, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 50 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

2 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

28 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

32 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

44 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

45 minutes ago