IND vs ENG: टीम इंडिया का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप 2023 में बेहद अच्छा रहा है. आज भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है. अब तक टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले फील्डिंग चुनी है.वहीं इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और मैदान पर उतरते ही एक खास शतक मार दिया है.
दरअसल, आज रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर अपना सौवां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इसके साथ ही रोहित टीम इंडिया के उन चुनिंदा कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंनें भारत के लिए 100 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी में कप्तान रोहित के अलावा टॉप ऑर्डर कुछ खास कमाल नहीं कर सका था.
यह भी पढ़ें- World Cup 2023 IND vs ENG Live Score: टीम इंडिया का हाल बेहाल, 40 रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज लौटे पवेलियन
टीम इंडिया के लिए रोहित ने 51 टी20, 39 ओडीआई, 9 टेस्ट मैचों में रोहित ने कप्तान की भूमिका निभाई है. ऐसे में आज रोहित के लिए बेहद खास दिन है लेकिन दिक्कत की बात यह है कि आज टीम इंडिया मुश्किल में है. शुभमन गिल से लेकर विराट कोहली और श्रेयस इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के सामने जल्दी आउट हो चुके हैं. फिलहाल क्रीज पर रोहित के साथ केएल राहुल खेल रहे हैं, जिसके चलते मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीदें इन दोनों से ही है.
यह भी पढ़ें-World Cup में मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार नहीं मिला एक भी विकेट
बता दें कि सबसे ज्यादा मैचों में भारत के लिए कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं. उन्होंने भारत के लिए 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की थी. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 221, विराट कोहली 213 मैचों में कप्तानी की है. इसके अलावा सौरव गांगुली 195, कपिल देव 108, राहुल द्रविड़ ने 104 मैचों में भारत की कमान संभाली थी.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…