ICC World Cup 2023

World Cup 2023: ICC ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, स्लो ओवर रेट के लिए लगाया भारी जुर्माना

Pakistan Cricket Team: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन जारी है. शुरुआती दो मैच में जीत मिलने के बाद पाकिस्तान ने लगातार चार मैच गंवाए हैं. पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पहली हार मिली. उसके बाद से पाकिस्तान अभी तक एक भी मैच में जीत नहीं दर्ज कर पाई है. पिछली मैच में उसे साउथ अफ्रीका से एक विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान की इस टूर्नामेंट में ये चौथी हार थी. इस हार के बाद आईसीसी से भी पाकिस्तान को करारा झटका लगा है. आईसीसी ने पाकिस्तान टीम पर स्लो ओवर के चलते जुर्माना लगाया है.

पाकिस्तान को आईसीस से लगा बड़ा झटका

चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान को स्लो ओवर के चलते आईसीसी ने पाक टीम के मैच फीस का बीस प्रतिशत जुर्माना लगाया है. लगातार मैच हार रहे पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका है. आईसीसी की आचार संहिता ने कहा कि निर्धारित समय में नहीं फेंके जाने वाले प्रत्येक ओवर के लिए प्लेयर्स की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में बाबर आजम की टीम तय समय से 4 ओवर पीछे रही, जिसके चलते पाकिस्तान टीम पर 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है.

अंपायर के आरोप को बाबर आजम ने स्वीकारा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद फील्ड अंपायर एलेक्स वार्फ और पॉल रीफेल, थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और फोर्थ अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने यह आरोप लगाया. अंपायर की ओर से लगाए गए आरोप को कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार कर लिया. दोनों टीमों के बीच हुआ ये मुकाबला काफी करीबी रहा था. अंत में केशव महाराज ने जीत का चौका लगाया था और पाकिस्तान को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें- World Cup में मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार नहीं मिला एक भी विकेट

पाकिस्तान के लिए मुश्किल है आगे की राह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हारने के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम के लिए वर्ल्ड कप में आगे की राह काफी मुश्किल कर दी है. पाकिस्तान टीम को दो मैच में जीत मिलने के बाद चार अंक हैं और वो पॉइंट्स टेबल में इस समय छठे स्थान पर है. ऐसे में टी के लिए आगे आने वाले सभी मैच में जीत दर्ज करना होगा नहीं तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago