खेल

‘कंबल में कुटाई हो गई…’, पाकिस्तान की हार पर सचिन, सहवाग से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने कैसे लिए मजे?

Sehwag’s reaction on India’s Win over pakistan: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुरी तरह धराशायी कर दिया है. इस मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से ऐसी करारी हार मिली है, जिस पर भारतीय प्रशंसक लट्टू हो गए हैं. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हों या वीरेंद्र सहवा या कोई और हर किसी ने भारतीय टीम की खूब तारीफ की है. इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैचों में तीन जीत दर्ज की और सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने तो पाकिस्तान के मजे लेते हुए यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कंबल में कुटाई हो गई है.

बता दें कि भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. शुरुआत अच्छी नहीं रही, अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में डक पर आउट हो गए लेकिन इशान किशन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन ठोके जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनकी इस तूफानी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह से भारत की तरफ मोड़ दिया.

पाकिस्तानी टीम पर क्या बोल गए सहवाग?

वीरेंद्र सहवाग ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम पर तंज कसते हुए एक्स पर लिखा कि “ईशान किशन असली धुरंधर की तरह खेले. सभी छोटी टीमों में से पाकिस्तान को हराना भारत के लिए सबसे आसान लग रहा था, क्योंकि T20 क्रिकेट में उनका 17वीं सदी का अप्रोच था. उन्हें हमेशा की तरह अच्छी हार मिली. पूरी पाकिस्तानी टीम की कंबल कुटाई हो गई. ” सहवाग के इस पोस्ट पर फैंस जमकर हंस रहे हैं और कमेंट्स में ‘कंबल वाली बात’ ट्रेंड कर रही है.

सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को सराहा

सचिन तेंदुलकर ने भी भारत की जीत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “पावरप्ले में भारत ने मैच अपने हाथ से छीन लिया. पहली इनिंग में ईशान किशन की बल्लेबाजी और दूसरी इनिंग में हमने जो जबरदस्त बॉलिंग देखी, उससे बहुत फर्क पड़ा. हम हमेशा ड्राइविंग सीट पर थे. आज रात भारत ने कमाल कर दिया. ” सचिन की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर लाइक्स और शेयर किए.

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया को हमारे सामर्थ्य का…’, दिल्ली में होने वाली दुनियां की सबसे बड़ी AI समिट से ठीक पहले क्या बोले पीएम मोदी?

अक्षर पटेल ने लिए मजे तो शोएब अख्तर खिसियाए

अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे पाकिस्तान को सिर्फ एक टीम की तरह देखते हैं, कोई राइवलरी नहीं. लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर रहे शोएब अख्तर ने भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि हर किसी को स्टार बना दिया है लेकिन कोई ढंग से खेल नहीं पाता है. सोशल मीडिया पर फैंस ने इन कमेंट्स को जमकर शेयर किया और पाकिस्तानी टीम को ट्रोल किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago