Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs PAK 2026

भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में जगह पक्की की. जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने तंज कसा, जबकि सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की...

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर संकट कम होता दिख रहा है. ICC और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के दबाव के बाद पाकिस्तान सरकार अपने बहिष्कार फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक 6 दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नया बवाल खड़ा कर दिया है. करीब एक हफ्ते तक वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर अपने फैसले को अटकाने वाली PCB ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा कर दी. बोर्ड ने पाकिस्तान सरकार के आदेश का हवाला देते हुए ऐलान किया कि वो वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. इस फैसले ने टूर्नामेंट की योजनाओं को बिगाड़ दिया है और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) इससे नाखुश है. ICC ने गंभीर परिणामों की चेतावनी देते हुए PCB से फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा..