Bharat Express DD Free Dish

IND vs PAK, Asia Cup 2025 Live: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, लो स्कोरिंग मैच में 7 विकेट से हराया

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के मैच खेले जा रहे हैं. आज भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत हुई है, मई 2025 में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों की क्रिकेट टीम के बीच यह पहला मैच था.

IND vs PAK Asia Cup 2025

भारत पाक के बीच दुबई में हो रहा मुकाबला.

IND vs PAK in Asia Cup 2025: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 एशिया कप 2025 का भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 4 रन बनाए और मैच टीम के नाम की.

वहीं, पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने मैच के आखिरी ओवरों में 4 छक्कों की मदद से 16 गेदों में खेली गई 33 रनों की पारी ने पाकिस्तान को 127 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाने में मदद की. इसके अलावा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 44 बॉल पर 40 रनों की पारी खेली.

भारत ने शुरूआत में 2 विकेट गंवाए, मगर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की. यह मैच लाइव सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित हुआ.

ये रही दोनों देशों की प्लेइंग-XI

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान की प्लेइंग-XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद.

दोनों टीमों की एंट्री जीत से हुई

बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट का आगाज यूएई के खिलाफ जीत से किया, जहां अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की आक्रामक बल्लेबाजी ने 180+ का स्कोर बनाया. वहीं, पाकिस्तान ने ओमान को बड़े अंतर से हराया, सैम अयूब और फखर जमां के दमदार प्रदर्शन से. ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, दुबई की पिच स्पिनरों के अनुकूल है, लेकिन ओस के कारण चेजिंग आसान हो सकती है. भारत का हालिया रिकॉर्ड शानदार है- पिछले पांच मुकाबलों में पाकिस्तान को 5-0 से हराया, जिसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला भी शामिल है.

BharatExpress.Com पर इस मैच से जुड़े अपडेट्स यहां लाइव ब्‍लॉग में  दिखेंगे…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read