खेल

IND vs PAK: अगले महीने भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है, तो रोमांच चरम पर पहुंच जाता है. हाल ही में हुए एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबलों में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. इस मैच को लेकर दुनियाभर में दीवानगी देखने को मिली थी. कुछ ऐसा ही एक बार फिर दिसंबर में होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है. यह मुकाबला अंडर 19 एशिया कप में होना है, तो चलिए आज आपको इसका पूरा कार्यक्रम बताते हैं.

दरअसल, अंडर-19 एशिया कप के टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है. 8 से 17 दिसंबर तक टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया. टूर्नामेंट का यह 10वां सीजन है. अब तक हुए 9 सीजन की बात करें, तो भारतीय टीम ने सबसे अधिक 8 बार खिताब जीता है. ऐसे में एक फिर भारतीय टीम से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

यह भी पढ़ें-IPL 2024: शार्दुल ठाकुर को KKR ने किया रिलीज, पृथ्वी शॉ पर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

ये है टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम

अंडर-19 एशिया कप के मौजूदा सीजन की बात करें, तो इसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, जापान, नेपाल और यूएई की टीमें खेलेंगी. इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान व नेपाल भी हैं. वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, जापान, यूएई और श्रीलंका हैं. ग्रुप राउंड में हर टीम को 3-3 मैच खेलने हैं. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल में जगह बनाएंगी. दोनों सेमीफाइनल 15 दिसंबर को तो फाइनल 17 दिसंबर को खेला जाएगा.

ये है टीम इंडिया

अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी.

यह भी पढ़ें-IPL 2024: पिछले सीजन में 1 करोड़ लेकर बनाए थे दस रन, अब टूर्नामेंट से ही कर लिया किनारा, जानें कौन है ये खिलाड़ी

ये है भारत का शेड्यूल

टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें तो भारत को 8 दिसंबर को अफगानिस्तान से होना है. इसके अलावा पाकिस्तान की भिड़ंत 10 दिसंबर को होनी है. टीम अपने अंतिम ग्रुप राउंड के मुकाबले में 12 दिसंबर को नेपाल के खिलाफ उतरेगी. पिछले सीजन की बात करें तो वो 2021 में हुआ था. उस सीजन में टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हुआ था. फाइनल में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ डकवर्थ लुईस से 9 विकेट से जीत मिली. भारत ने 2014 और 2017 के अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

35 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

39 minutes ago