खेल

IPL 2024: आईपीएल 2024 में खेंलेगे धोनी, सीएसके ने रिलीज किए बेन स्टोक्स समेत 8 प्लेयर्स

IPL 2024 Retain List: आईपीएल 2024 के लिए बीसीसीआई ने तैयारियां शुरू कर दी है. इसके चलते टीमों के प्लेयर्स को रिटेन और रिलीज करने का आज आखिरी दिन है, जिसके बाद रिलीज किए गए प्लेयर्स का ऑक्शन होगा. इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा फैसला किया गया है. टीम के फ्रैंचाइजी ने इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स समेत टीम के करीब 8 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन-कौन से प्लेयर्स हैं जो कि चेन्नई में अब नहीं दिखेंगे.

जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स समेत आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है. स्टोक्स के अलावा रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में अंबाती रायडू (रिटायर्ड), प्रिटोरियस, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला है. खास बात यह है कि पिछले सीजन में बेन स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 रुपये में खरीदा था. बता दें कि सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टूर्नामेंट जीता था.

यह भी पढ़ें-IPL 2024: शार्दुल ठाकुर को KKR ने किया रिलीज, पृथ्वी शॉ पर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया बड़ा फैसला

ये रही रिलीज करने के बाद चेन्नई की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: अगले महीने भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

LSG ने किया कप्तान को रिटेन

गौरतलब है कि केएल राहुल को लखनऊ ने रिटेन किया है.  हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने मनन वोहरा, सूर्यांश शेडगे, करण शर्मा, स्वप्निल सिंह को रिलीज किया है.

KKR ने रिलीज किए 12 खिलाड़ी

बता दें कि केकेआर ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड विसे, नारायण जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, जॉनसन चार्ल्स.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

14 seconds ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

4 minutes ago