खेल

IND vs SA Test: टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद भारत को लगा बड़ा झटका, ICC ने लिया सख्त एक्शन

IND vs SA Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच हार गई है. मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद ही खराब रहा है, जिसके चलते टीम इंडिया के बल्लेबाजों की जमकर आलोचना हो रही है. भारत को मेजबान टीम ने एक पारी और 32 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस हार के बाद टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का सपना अधूर रह गया है. एक तरफ जहां टीम इंडिया हारी तो दूसरी तरफ टीम इंडिया को आईसीसी ने जोरदार झटका लगा है.

दरअसल, आईसीसी ने मैच के बाद भारतीय टीम पर जुर्माना ठोक दिया. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर डाले थे. इसे देखते हुए आईसीसी ने अनुच्छेद 2.22 के तहत भारत के सभी खिलाड़ियों के मैच फीस में 10 प्रतिशत की कटौती की है. इतना ही नहीं आईसीसी ने भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिले 2 प्वाइंट्स भी घटा दिए हैं.

यह भी पढ़ें-IND vs SA: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को क्यों मिली हार? रोहित शर्मा ने बताया कारण

आईसीसी के नियमों की बात करें तो अगर कोई टीम एक ओवर लेट डालती है तो टीम के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. इसलिए आईसीसी ने टीम इंडिया पर दोगुना जुर्माना लगाया है. भारतीय टीम के नए चक्र में अभी तक 3 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं जहां उसे एक में जीत मिली है जबकि एक टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक टेस्ट ड्रॉ रहा है.

यह भी पढ़ें-IND vs SA: क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर पुजारा और रहाणे को न ले जाकर भारतीय टीम ने गलती कर दी?

साउथ अफ्रीका ने मौजूदा चक्र में एक टेस्ट मैच खेला है और उसमें उन्होंने जीत हासिल की है. टीम इंडिया इस हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 प्वॉइंट टेबल में 5वें नबर पर फिसल गई है. इस टेस्ट मैच से पहले भारत डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

37 seconds ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

32 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

56 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

1 hour ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

2 hours ago