खेल

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: सिराज की आंधी में उड़ी श्रीलंका, फाइनल में 50 रनों पर सिमटी टीम

Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज के कहर के आगे मेजबान श्रीलंका की टीम 15.2 ओवरों में 50 रनों पर धराशायी हो गई. सिराज ने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका के खेमे में खलबली मचा दी. इसके बाद अगले ओवर में सिराज ने कप्तान धशुन शनाका को क्लीन बोल्ड कर अपना पंजा पूरा कर लिया. सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. वहीं हार्दिक ने 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने कुशल परेरा को पवेलियन भेजा.

सिराज ने झटके 6 विकेट

एशिया कप 2023 का फाइनल मुक़ाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ और टॉस जीतकर श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कुशल परेरा को पवेलियन भेजकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. इसके बाद सिराज के तूफान के आगे श्रीलंका की टीम ठहर नहीं सकी. एक ही ओवर में सिराज ने निशंका, समरविक्रमा, असलंका और धनंजय डीसिल्वा का शिकार कर तहलका मचा दिया. इसके बाद शनाका के स्टंप्स बिखेरकर सिराज ने 5 विकेट पूरे कर लिए.

5 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता

दूसरी तरफ, हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी अटैक पर आते ही विकेट झटकने शुरू कर दिए और 2.2 ओवरों में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की टीम को 50 रनों पर ढेर कर दिया. श्रीलंका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और कुसल मेंडिस ही सबसे ज्यादा 17 रन बना सके. जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. मेजबानों के 5 बल्लेबाज भारतीय अटैक के सामने खाता भी नहीं खोल सके. भारत को अब अपनी 8वीं एशिया कप ट्राफी पर कब्जा जमाने के लिए केवल 51 रनों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Kuldeep Yadav: दो मैचों में किए 9 शिकार, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने कुलदीप

टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका:

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दाशुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

27 minutes ago

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

1 hour ago

‘पूरी तरह आजाद हुआ बस्तर…’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…

1 hour ago

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

2 hours ago